पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले के साथ हादसा; बाइक सवार को बचाने में पलटी गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी हुए घायल

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की एक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार ये घटना पाली में हुई। बताया जाता है कि पूर्व सीएम के काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। इस घटना में 3 पुलिस के जवानों को चोटें आई हैं।

बाइक को बचाने के दौरान हादसा…

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की एक गाड़ी मोटर साइकिल से टकराने से बचने के प्रयास में पलट गई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मंत्री ओटा राम देवासी की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने उनके गांव मुंडारा जा रही थीं।

एसपी ने दी जानकारी…

घटना के बारे में पाली के एसपी चूना राम जाट ने जानकारी देते हुए कहा, “कार में सात पुलिसकर्मी सवार थे। उनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं।” हादसे के बारे में एक भाजपा नेता ने कहा कि उनकी कार उस कार के पीछे थी, जो तीन बार पलटी। उन्होंने कहा कि वह तुरंत नीचे उतरे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजने में मदद की।

पूर्व सीएम ने जाना घायलों का हाल…

गौरतलब है कि बाइक सवार को बचाने के दौरान र्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की बोलेरो पलट गई। गाड़ी के पलटने से उसमें सवार 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद खुद पूर्व सीएम राजे अस्पताल पहुंची, जहां पर उन्होंने भर्ती पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000