अमेठी में कार का शीशा तोड़ डेढ़ लाख कैश पार कर ले गए बाइक सवार बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

अमेठी जिले के कोतवाली इलाके में बाईपास पर रुक कर चाय पी रहे एक किसान की कार का शीशा तोड़ कर सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाश डेढ लाख रुपये निकाल ले गए। पीड़ित ने एक फाइनेंसर पर शंका जाहिर की है। किसान ने बैंक से दो लाख 10 हजार रुपये निकाल कर उसमें से 72 हजार फाइनेंसर को दिया। उसकी बाद यह घटना हो गई। एएसपी सहित पुलिस की कई टीमों ने जांच की है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के थौरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह ने सोमवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित एसबीआई की शाखा से दो लाख 10 हजार रुपये निकाले थे।

इसके बाद वह ट्रैक्टर फाइनेंसर शुभम कुमार के पास पहुंचे और किश्त का 72 हजार रुपया देकर शेष रुपये कार की डैशबोर्ड में रख कर घर के लिए निकले। विजय कुमार सिंह ने बताया कि अमेठी बाईपास पर सराय राजशाह गांव के पास रुककर वह एक दुकान पर चाय पीने लगे। उसी दौरान पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने कार के गेट का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड से एक लाख 50 पचास हजार रुपये निकाल भाग निकले। इसी बीच एक बच्चे ने कार का शीश तोड़ते देख जानकारी दी। जब वह कार के पास पहुंचे तो रुपये गायब थे। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

एएसपी हरेंद्र कुमार, स्वाट टीम ने भी जांच की। साथ ही बैंक व आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने कस्बे में भी नाकेबंदी कर जांच पड़ताल की। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने एक व्यक्ति पर शंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए अमेठी पुलिस सहित कई टीमें लगाई हैं। मामले की जांच हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000