यूपी विधानसभा का हंगामेदार शीतकालीन सत्र शुरू, संभल और बहराइच पर भाजपा-सपा में टकराव

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संभल हिंसा और बहराइच दंगों का मसला छाया रहा और सत्ता पक्ष व विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। सदन में इन दोनों मामलों को लेकर चर्चा की मांग पर अड़े विपक्ष के हंगामे के चलते सदन को शुरू होते ही स्थगित करना पड़ा। हालांकि बाद में चर्चा के नोटिस पर बोलते हुए सदन में जमकर जुबानी तीर चले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा पर बोलते हुए तीखा हमला किया और कहा कि वहां अब तक हुए सभी दंगों में 209 हिन्दू मारे गए पर किसी ने उनके लिए संवेदना व्यक्त नहीं की।

उन्होंने कहा कि भारत में राम और बुद्ध की परंपरा रहेगी न कि बाबर और औरंगजेब की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल हिंसा को लेकर न्यायिक आयोग का गठन किया गया है जिसकी रिपोर्ट सदन में रखी जाएगा। उन्होंने कहा कि संभल में पत्थरबाजी करने वाले बचेंगे नहीं जबकि बिना साक्ष्य के एक भी गिरफ्तारी नहीं होगी। विपक्ष को घेरते हुए योगी ने कहा कि समान नागरिक संहिता की बात करने वाले न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग का आवेदन दे दिया गया और राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार बार हारने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाता है।

इससे पहले संभल व बहराइच हिंसा पर सदन में चर्चा कराए जाने को लेकर दिए गए नोटिस पर बोलते हुए विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कहा कि जानबूझकर माहौल खराब कराया गया और अल्पसंख्यकों के उपर अत्याचार हो रहा है। नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि संभल हिंसा की जांच के लिए विधानसभा की समिति का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहराइच में संवेदनशील इलाके से दुर्गा पूजा का जुलूस निकला और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मांग के बाद भी अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं कराया गया।

इससे पहले आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही संभल व बहराइच के मामले पर कामकाज रोक कर चर्चा की मांग करते हुए सपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा थमता न देख कर सदन 12.20 बजे तक स्थगित कर दिया। वहीं अपना दल विधायक पल्लवी पटेल ने प्राविधिक शिक्षा विभाग में आरक्षण की अनदेखी व भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अनुमति न दिए जाने पर पल्लवी पटेल सदन के बाहर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर धरने पर बैठ गयीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000