उत्तरप्रदेशअपराधलखनऊ कार के अंदर बैठे रेस्टोरेंट संचालक के सिर में गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच By Pratibha Rajdar On Mar 10, 2025 76 राजधानी लखनऊ के सोमवार की शाम गोली लगने से रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। मृतक आशियाना स्थित मोतीमहल डीलक्स रेस्टोरेंट का संचालक था। कार के भीतर सिर में गोली लगी है। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हत्या, आत्महत्या या हादसे के एंगल पर छानबीन कर रही है। घटना बिजनौर में सीआरपीएफ गेट के पास की है। कार के अंदर बैठे रेस्टोरेंट संचालक के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। samachar 76 Share