लखनऊ में दिनदहाड़े महिला दरोगा की घर के बाहर से किडनैपिंग, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आलम यह है कि प्रदेश में खुद पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं। राजधानी लखनऊ में ही एक महिला दरोगा को अगवा करने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला दरोगा ने बीबीडी (बाबू बनारसी दास) थाने में प्रयागराज के हंडिया के रहने वाले नामजद आरोपी अंशुमान पांडेय समेत तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक यह वारदात रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जुग्गौर में किसान पथ के पास कुम्हारनपुरवा का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने घर में थी। इसी दौरान बाहर से किसी ने उसका नाम लेकर आवाज दी। यह आवाज सुनकर बाहर निकली तो दो तीन लोग वह नजर आए। इन लोगों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर चल दिए।

भिटौली चौराहे पर छोड़ कर भाग गए थे आरोपी

रास्ते में आरोपियों ने मुख्य आरोपी अंशुमान पांडेय के खिलाफ दर्ज कराए एफआईआर को वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि वह ऐसा नहीं करेगी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस दौरान आरोपियों ने दो कागजों पर उसके हस्ताक्षर भी लिए और भिटौली चौराहे पर उसे उतार कर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से मुक्त होते ही उसने पुलिस कंट्रोल रूम और अपने भाई को सूचना दी। इस वारदात के वक्त इस मुकदमे में पैरवी के लिए उनका भाई थाने गया था।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

वारदात की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी अंशुमान काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह अक्सर उसे फोन करता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। इस संबंध में उसने पहले तो आरोपी के नंबर ब्लाक किए। लेकिन वह नंबर बदल बदल कर फोन करने लगा। ऐसे में उसने आरोपी के कुल 87 नंबर ब्लाक कर दिए।

शादी का दबाव बना रहा है आरोपी

इसके बाद भी आरोपी की हरकतें कम नहीं हुई और शादी के दबाव बनाने लगा। यहां तक कि उसने ब्लैकमेल करते हुए दो लाख रुपये की डिमांड भी कर दी। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज करा दिया. इसके बाद से आरोपी पीड़ित महिला दरोगा पर केस वापसी के लिए दबाव बना रहा था। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000