जिम संचालक की लाठी-डंडों से पीट पीटकर की गई हत्या, बचाने आए भतीजों पर भी जानलेवा हमला, पैसों के लेन-देन पर हुआ था विवाद

फरीदाबाद। हरियाणा में क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. खबर फरीदाबाद से है जहां, एक जिम संचालक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिम संचालक के दो भतीजे भी हमले में घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। जिम संचालक की पीटकर हत्या। मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना के पीछे का मामला पैसों का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात एक गांव में कुछ युवकों ने जिम संचालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और उसकी मौत हो गई।

इस दौरान पीड़ित को बचाने आए उसके दो भतीजे भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक की पहचान। इस संबंध में फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सेक्टर-15ए के गांव अजरौंदा निवासी राजू शर्मा उर्फ राजेश शर्मा (50) के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे शिवम ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिवम ने शिकायत में बताया कि उसके चाचा का उसी गांव के कल्लू पंडित से पैसे का लेन-देन चल रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताई वारदात की पूरी कहानी

शिवम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह अपने भाई नरेश और विक्की के साथ मौके पर पहुंचा। जहां शिवम के चाचा राजू पर 10-15 युवक हमला कर रहे थे। इसके बाद अन्य परिजन भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सौरभ और नरेश का इलाज चल रहा है। बता दें कि मृतक राजू पंडित की उम्र करीब 50 साल और घायलों की उम्र करीब 23-25 साल है। पुलिस की जांच तेज,  फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। हालांकि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने अपना कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन ऑफ द रिकॉर्ड पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000