पुलिस टीम पहुंची बरेली अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के बरेली जेल में बंद पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी है। उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस को बरेली जेल से अशरफ को ले जाने की अनुमति वहां के सीजेएम कोर्ट से 28 मार्च को ही मिल गई थी। प्रयागराज पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेशी कराकर अशरफ का ज्यूडिशियल रिमांड मांगेगी। ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर होते ही पुलिस पूछताछ के लिए अशरफ को अपनी कस्टडी में मांगेगी। बताया जा रहा है कि प्रयागराज पुलिस पूछताछ के लिए अशरफ का 14 दिनों का कस्टडी रिमांड मांग सकती है। उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े मिले हैं। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या से पहले अशरफ के गुर्गों ने बरेली आकर उससे जेल में मुलाकात की थी।

इधर, इस मामले में प्रयागराज पुलिस की टीम शुक्रवार को बरेली पहुंच गई। अशरफ को कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया जाएगा। 27 मार्च को प्रयागराज पुलिस अशरफ को बरेली जेल ले गई थी। उमेश पाल के अपहरण मामले में उसे एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। उस दिन अशरफ को प्रयागराज ले जाने के लिए जब बरेली जेल से बाहर निकाला गया तो उसका चेहरा खौफजदा था। प्रयागराज से लौटने पर अशरफ ने कहा था कि एक अधिकारी ने उसे धमकी दी है कि अभी बच गए हो, जेल से दो सप्ताह बाद निकालकर उसकी हत्या कर दी जाएगी। जेल में हत्या की आशंका को उसने बेबुनियाद बताया। उसने कहा था कि जेल में फिलहाल मुझे कोई खतरा नहीं है, जेल के बाहर खतरा है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000