लूट का छह क‍िलो सोना पार करने में फंसे पुलिसकर्मी, गड़बड़ी म‍िलने पर बैठ गई जांच

लखनऊ। चिनहट में मटियारी के पास इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर से चोरी हुए सोने की बरामदगी में हेराफेरी करने से एक बार फिर खाकी दागदार हो गई। यह आरोप डीसीपी पूर्वी की स्वाट टीम पर लगा है। आरोप है कि बरामदगी के दौरान सोना पार कर दिया गया है। 

उच्चाधिकारियों से शिकायत होने के बाद डीसीपी पूर्वी शंशाक सिंह ने अपने विशेष दस्ते (स्वाट और सर्विलांस टीम) को भंग कर सभी की जांच एडीसीपी पंकज कुमार सिंह को जांच सौंपी है। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

गाजीपुर में दब‍िश देने गई थी स्‍वाट टीम…

अब तक की जांच में सामने आया है कि बैंक में चोरी के बाद इनपुट के आधार पर पूर्वी जोन की स्वाट टीम में तैनात दारोगा सतीश कुमार, सिपाही अजय कुमार, मनोज कुमार सिंह और हितेश सिंह गाजीपुर जिले में दबिश डालने गए थे। वहां से माल बरामद करने के बाद ये लोग लौटे और मनोज को छोड़ सभी तत्काल छुट्टी पर चले गए।

2 किलो सोना चोरी की बात आई सामने…

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह लोग चार से पांच दिन तक गायब रहे। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई पूरी कर ली। तब ये लोग लौटे। वहीं, बीते दिन बैंक मैनेजर ने चोरी हुए माल की जानकारी दी तो 12 किलो सोना चोरी होने की बात कही। जिसकी पुष्टि पुलिस ने भी की है।

जांच के द‍िए आदेश…

माल का मिलान किया गया तो गड़बड़ी सामने आई। लाखों रुपये का सोना गायब था। ग्राहकों में एक सेवानिवृत्त अधिकारी की शिकायत पर स्वाट टीम को हटाकर जांच के आदेश दिए गए हैं।

पहले भी दागदार हो चुकी पूर्वी क्राइम टीम…

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वी क्राइम की स्वाट टीम पहली बार सवालों के घेरे में नहीं आई है। इससे पहले भी कई मामलों की शिकायत डीसीपी पूर्वी के पास पहुंच चुके हैं। उन शिकायतों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थी। अब डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह पुरानी शिकायतों का हवाला देते हुए स्वाट टीम को भंग करने की बात कह रहे हैं।

महीनों से चल रहा था खेल…

पूर्वी जोन की स्वाट टीम में यह पुलिसकर्मी दो वर्षों से तैनात हैं। पहले से खेल चल रहा है, जिसकी जानकारी सभी अधिकारियों को है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुआ। अब बिना सह के इतना बड़ा खेल कैसे हो सकता है।

कार्रवाई पर उठे सवाल…

  • दबिश देकर लौटे पुलिसकर्मियों को बिना वजह जाने इतने दिन की छुट्टी किसने दी।
  • कार्रवाई के दौरान स्वाट टीम के प्रमुख सदस्य गायब हुए तो डीसीपी ने पूछताछ क्यों नहीं की।
  • सभी को लाइन हाजिर न कर संबंधित थानों पर क्यों पोस्ट किया।
  • इतने दिन से हो रही शिकायतों के बाद अब क्यों टीम को हटाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000