प्रयागराज जंक्शन पर लगेज ट्रॉली व्यवस्था से नाराज कुलियों ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकालकर की नारेबाजी

प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हुई लगेज ट्राली की व्यवस्था से नाराज कुलियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलियों ने प्रयागराज जंक्शन से डीआरएम ऑफिस तक जुलूस भी निकाला। नारेबाजी करते हुए डीआरएम ऑफिस पहुंचे कुलियों ने कहा कि लगेज ट्राली की ऑन लाइन बुकिंग होनी चाहिए, लेकिन संबंधित संचालक द्वारा उसकी ऑफ लाइन बुकिंग की जा रही है। साथ ही जंक्शन पर चल रही गोल्फ कार्ट (बैटरी कार ) में यात्रियों की जगह सामान की ढुलाई की जा रही है। इसे हर हाल में बंद किया जाए।

ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन प्रयागराज जंक्शन के अध्यक्ष अनिल गौड़, सुरेंद्र केसरवानी के नेतृत्व में कुली डीआरएम ऑफिस पहुंचे तो वहां पोर्टिकों में ही वह धरने पर बैठ गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एडीआरएम नवीन प्रकाश ने कुलियों से मुलाकात की। वहां कुलियों ने मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन एडीआरएम को सौंपा। कुलियों ने कहा कि जंक्शन पर चल रही गोल्फ कार्ट में यात्रियों का सामान भी लादा जा रहा है। कह गया कि जब इसका संचालन शुरू हुआ था तब कहा गया था कि यह बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय यात्रियों के लिए है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है।

कहा गया कि 15 दिन में अगर इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कुली बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कुली सुरेंद्र केसरवानी ने कहा कि यात्री सुविधा केंद्र में लगेज ट्राली का इस्तेमाल ऑन लाइन बुकिंग वालों के लिए किया जाना है लेकिन यहां यह सुविधा ऑफ लाइन दी जा रही है। कहा कि इससे कुलियों की अजीविका पर असर पड़ा है। इस दौरान होरीलाल, गोलू ठाकुर, राजकुमार, महेंद्र, कौशल कुमार, सोनू, छब्बूलाल आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000