पत्नी-बेटे की गोली मारकर सरकारी ठेकेदार ने किया सुसाइड; महिला की हथेली पर सुसाइड नोट- मेरा भाई हमारी मौत का जिम्मेदार

ग्वालियर में सरकारी ठेकेदार ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में ये लग रहा है कि इसके बाद ठेकेदार ने भी खुद को शूट कर सुसाइड कर लिया। तीनों के शव घर पर मिले हैं। घटना बहोड़ापुर के बारह बीघा इलाके की है। माना जा रहा है कि पहले ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान (47) ने बेटे आदित्य (22) को गोली मारी, फिर पत्नी सीमा चौहान (42) और इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जांच के दौरान पत्नी सीमा की हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा पाया गया है। इसमें लिखा है- ‘मेरा भाई हमारी मौत का जिम्मेदार है।’

पत्नी की हथेली पर सुसाइड नोट, भाई को बताया मौत का जिम्मेदार…

ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान की पत्नी सीमा चौहान की हथेली पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है…

घरेलू नौकर बोला- तीन लाशों के साथ  भी पड़ी थी बंदूक…

कॉन्ट्रैक्टर के घरेलू नौकर संतोष ने बताया ‘मैं 10 साल से काम कर रहा हूं। सुबह 10 बजे आता हूं, शाम को चला जाता हूं। उसने कहा कि घर के लोग खाना बनाने के लिए मुझे फोन कर ऊपर बुलाते थे, तब मैं जाता था। बिना इजाजत नहीं जाता था।’ ‘आज नीचे फ्लोर पर झाड़ू-पोंछा का काम खत्म कर काफी देर तक बैठा रहा। ऊपर के गेट लगे हुए थे। कॉन्ट्रैक्टर की बहन को फोन पर बुलवाया। वे आईं, तब गेट खोलकर देखे तो तीनों के शव पड़े थे। बंदूक भी पड़ी थी।’

306 बोर की राइफल से चली गोली सीएसपी आयुष गुप्ता के मुताबिक घटना स्थल से पुलिस को ठेकेदार, उसके बेटे और पत्नी के शव के अलावा एक 306 बोर की राइफल मिली है। तीनों को एक-एक गोली लगी है। पास ही तीन खाली खोके और एक जिंदा राउंड मिला है। पुलिस को ठेकेदार की पत्नी के हाथ पर सुसाइड नोट के अलावा एक और चिट्‌ठी मिली है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

साले के साथ पार्टनरशिप, लेन-देन को लेकर विवाद नरेंद्र सिंह चौहान मूल रूप से इटावा उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। 15 साल पहले वह ग्वालियर आए थे। यहां कई लोगों के साथ मिलकर ठेके लिए और काम करना शुरू किया। इसके बाद अपने बेटे के नाम से आदित्य बिल्डर्स फर्म बनाई और अपने साले गुड्‌डू के साथ मिलकर काम करने लगे। अभी कुछ महीने पहले ही उनके संबंध अपने साले गुड्‌डू से बिगड़ने लगे थे। लेन-देन को लेकर साले से विवाद था। जिसके बाद साले ने कुछ शिकायतें की थीं। इसी के बाद से नरेंद्र तनाव में चल रहे थे।

कटनी में एक युवक ने अपने 6 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी पर फायर किया, लेकिन उसे गोली नहीं लगी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जयप्रकाश वार्ड में बुधवार सुबह का है। वारदात की सूचना पर एएसपी संतोष डेहरिया, कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000