पोस्टमार्टम हाउस को बना दिया अय्याशी का अड्डा, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला सफाईकर्मी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा। सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस को कर्मचारियों ने अय्याशी का अड्डा बना दिया। आसपास रखे शवों के बीच कर्मचारी महिला से शारीरिक संबंध बना रहे थे। मामले का वीडियो वायरल हो जाने के बाद सीएमओ ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं मामले में बृहस्पतिवार शाम को दो आउटसोर्स कर्मचारियों अमरोहा निवासी शेर सिंह व जेवर निवासी परवेंदर और निजी एंबुलेंस चालक एटा निवासी भानु प्रताप को को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएमओ ने अवनी परिधि एजेंसी के कर्मचारी शेर सिंह की सेवा समाप्त कर दी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बृहस्पतिवार सुबह हरकत में आए। डीएम मनीष वर्मा की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से थाना सेक्टर-126 में कार्रवाई की तहरीर दी गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह की तरफ से भेजी गई तहरीर में पोस्टमार्टम हाउस में बनाए गए अश्लील वीडियो की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद शाम तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में शामिल कर्मचारियों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. जैस लाल और फोरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. रिषभ कुमार की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। सीएमओ के आदेश के दोपहर बाद जांच के लिए टीम पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।

13 अगस्त से ही अधिकारियों की जानकारी में था वीडियो

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो 12 अगस्त को बनाया गया था। 13 अगस्त को वीडियो सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों के पास पहुंच गया था। करीब एक सप्ताह तक सीएमओ कार्यालय की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की।

फिर से पोस्टमार्टम हाउस ने लगाया दाग

इसी साल जून में पोस्टमार्टम हाउस में से बड़ी संख्या में लाशों के चलते अव्यवस्था फैल गई। खराब पड़े डीप फ्रीजर की वजह से लाशों को सड़ने के लिए छोड़ दिया गया। अब इस अय्याशी के अश्लील वीडियो ने दोबारा से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के ऊपर दाग लगाने का काम किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000