प्रतापगढ़ बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चाकू मारकर की गई हत्या

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाजार जा रही एक महिला की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हीरागंज नहर के पास चाकू घोंपकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकार दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि नूरपुर की रहने वाली मालती (45) अपनी बेटी सुहानी (10) के साथ बृहस्पतिवार शाम बाबागंज बाजार जा रही थी, तभी हीरागंज नहर के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मिश्रा के मुताबिक, मालती पर हमले के दौरान उसकी बेटी सुहानी ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमारटम के लिए भेजवाया। मिश्रा के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश में जुटी है। इस हत्याकांड की चस्मदीद मालती की बेटी सुहानी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। गौरतलब है कि मालती का विवाह 10 साल पहले हुआ था। तीन साल पहले ही मकान की छत गिरने से मालती के पति रामदेव की मौत हो गई थी। पुलिस आपसी रंजिश व प्रापर्टी विवाद के एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करे और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000