विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, दो लोगो की मौके पर हुई  मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामकोट-मधवापुर मार्ग पर रामकोट थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के निकट टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से टेंपो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। टेंपो सवार सभी लोग पिसावां में एक शादी में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। खैराबाद थाना क्षेत्र के अकबरगंज निवासी शिवा (22) टेंपो चलाता था। शुक्रवार को वह एक शादी में शामिल होने के लिए गया था। उसके साथ खैराबाद निवासी दीपू,अंकित और राजेश भी थे।

टेंपो में रामकोट थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी संतराम (50) भी सवार था। रात लगभग 12:30 बजे शादी में शामिल होकर सभी वापस खैराबाद जा रहे थे। रामकोट- मधवापुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय सीतापुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने शिवा और संतराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000