प्रतापगढ़ बाइक सवार नकाबपोशों ने सर्राफा व्यवसायी से 4 लाख की लूट

प्रतापगढ़ में बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी से असलहे के बल पर 4 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सर्राफा कारोबारी दुकान से साथी के साथ घर जा रहे थे। पीछे से दो बाइक से आए 4 नकाबपोश लुटेरों ने असलहा सटा कर ज्वेलरी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। घटना मानिकपुर थाना के मन्नू का पुरवा वार्ड की है। मानिकपुर कस्बे में सरयू प्रसाद निषाद की सर्राफा की दुकान है। जहां से वह अपने साथी के साथ बाइक से अपने घर को जा रहा थे। मन्नू का पुरवा वार्ड में पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश आए और उसकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। तभी दूसरी बाइक से दो नकाबपोश आए और सर्राफा कारोबारी की कनपटी पर असलहा लगा कर गोली मारने की धमकी देते बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित का दावा है कि उसके बैग में लगभग 4 लाख के आभूषण व 20 हजार रुपये भी थे। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी स्थानीय थाने पहुंच कर आपबीती बताई और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 

पुलिस अधिकारी बोले- मामले की हो रही जांच…

प्रभारी पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया की मानिकपुर थाना इलाके में व्यापारी के साथ उस समय लूटपाट की घटना की गई। जब वह शाम को दुकान से घर जा रहा था। उसके पास 20 हजार की नगदी व अन्य छोटे सामान थे। जिसे लूट कर लुटेरे फरार हो गए है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000