दिल्ली के तिहाड़ जेल में खूनी खेल का इतिहास, इससे पहले भी हो चुकी है कई कैदियों की हत्या

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल एशिया की सबसे बड़ी जेल मानी जाती है। यह देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक जेल है। जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल में चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दिल्ली की जेलों में सुरक्षा के लिहाज से जेल के वार्डों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें जनरल वार्ड, स्पेशल सिक्योरिटी वार्ड व हाई रिस्क सिक्योरिटी वार्ड शामिल हैं। कुल 975 कैमरों से जेल की निगरानी हो रही है। साथ ही 80 अधिकारियों के अलावा एक हजार से अधिक जेल कर्मी तैनात हैं।

टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या…

सबसे सुरक्षित जेलों में से एक तिहाड़ जेल में 2 मई को तिहाड़ जेल की संख्या-9 में कुछ लोगों ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया पर सुए से हमला कर दिया था। करीब 4 लोगों ने टिल्लू ताजपुरिया पर सुए से 92 वार किए। इसके बाद उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रिंस तेवतिया की तिहाड़ जेल में हत्या…

2 मई को जेल के अंदर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। साथ ही तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है कि आखिर कैसे इतनी सुरक्षित जेल में इस तरह की घटना हुई है। तिहाड़ जेल के अंदर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की ऐसी कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते में जेल संख्या तीन में बंद प्रिंस तेवतिया की हत्या हो चुकी है। प्रिंस कुख्यात बदमाश लारेंस बिश्नोई गैंग से मिला था।

दुष्कर्म के मामले बंद कैदी का मर्डर…

हाई सिक्योरिटी जोन में 29 जून साल-2020 को दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी मोहम्मद मेहताब की हत्या कर दी गई। जेल अधिकारियों ने वारदात को अंजाम देने वाले कैदी और मृतक के बीत पुरानी दुश्मनी की बात बताई थी। मोहम्मद मेहताब (27) था। वह साल -2014 में अंबेडकर नगर के एक दुष्कर्म केस में दोषी पाए जाने के बाद से जेल नंबर 8/9 में बंद था। उसने किसी नुकीली चीज से मेहताब की गर्दन, पेट और सीने में कई बार किए। साल-2020 में 30 नवंबर को एक मामूली विवाद में अंडर ट्रायल कैदी दिलशेर की हत्या धारदार चीज से मौत के घाट उतार दिया गया था। जेल संख्या 3 में ही रहने वाले 3 कैदियों ने दिलशेर के ऊपर जानलेवा हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000