ARTO कार्यालय में खड़ी स्कूल बस उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़। बच्चों से भरी स्कूल बस को ARTO ने किया जब्त: दों घंटे भूख प्यास से तड़पते रहे बच्चे By Pratibha Rajdar Last updated Sep 24, 2024 203 प्रतापगढ़। बच्चों से भरी स्कूली बस को सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने पकड़ा। ARTO कार्यालय में बस जमा करवा दिया तो हंगामा शुरू हो गया। प्रतापगढ़ में ARTO ने बच्चों से भरी स्कूल बस को जब्त कर लिया। बस ARTO कार्यालय में खड़ी करवा दी। बच्चे 2 घंटे तक तेज धूप में भूख प्यास से तड़पते रहे। पता चलने पर परिजन पहुंचे और हाथ जोड़कर ARTO के सामने गिड़गिड़ाने लगे, लेकिन अधिकारी ने किसी की बात नहीं सुनी। जानकारी होने के बाद अभिभावक और स्कूल प्रशासन एआरटीओ कार्यालय पहुंचा और हंगामा काटा। बस बिहारगंज के JTS स्कूल की बताई गई है।बस के कागजात पूरा न होने पर एआरटीओ ने बस पकड़ी थी।स्कूल प्रशासन बार-बार बच्चों को छोड़ने के लिए आग्रह करता रहा,लेकिन एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप गुप्ता का दिल नहीं पसीजा।कार्यालय में घंटो धूप और उमस में खड़ी स्कूली बस में भूख और प्यास से मासूम बच्चे तड़पते रहे।स्कूल प्रशासन ने डीएम से मामले की शिकायत तब बस छोड़ी। समाचार 203 Share