मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा; BEST की बेकाबू बस ने 30 लोगों को कुचला, 6 की हुई मौत

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात करीब पौने 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बेस्ट की 332 नंबर की बस बेकाबू होकर कई गाड़ियों और करीब 30 लोगों को कुचलते हुए एक सोसाइटी की दीवार को तोड़कर रुक गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. बेकाबू बेस्ट बस ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है। हादसे की सही वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बेस्ट बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी तभी अंबेडकर नगर में बुद्ध कॉलोनी के पास बस अनियंत्रित हो गई। फिर बस ने 30 लोगों को कुचल दिया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ की जान भी चली गई। घायलों को भाभा और सायन अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया. फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा उस समय हुआ जब कुर्ला पश्चिम से अंधेरी जाने वाली 332 नंबर की बस कुर्ला स्टेशन से निकली। अचानक बस की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि जो भी सामने आया, वह चपेट में आ गया। आखिरकार, बस सोसाइटी की दीवार से टकराकर रुकी।

स्थानीय लोगों ने की मदद…

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नज़दीक के भाभा अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। पुलिस के अनुसार, 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज भाभा अस्पताल और अन्य स्थानों पर चल रहा है।

ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी…

पुलिस ने बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे की असली वजह क्या थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000