50 हजार रुपये रिश्वत लेते प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगा था कमीशन

बरेली में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार दोपहर बिथरी चैनपुर ब्लॉक के गांव म्यूडीखुर्द स्थित प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने यह रिश्वत प्राथमिक विद्यालय में कराये गए निर्माण कार्यों के बिल पास करने के बदले ठेकेदार से बतौर कमीशन के रूप में मांगी थी। आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर के पास स्थित मोहल्ला चंद्रगुप्तपुरम निवासी सरिता वर्मा की तैनाती बतौर प्रधानाध्यापिका बिथरी चैनपुर ब्लॉक व थाना भुता के गांव म्यूडी खुर्द प्राथमिक स्कूल में है। प्राथमिक स्कूल में अतिरिक्त कक्षा कक्षों के साथ कई अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं। बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाइपास स्थित राजानगर निवासी ठेकेदार राजकुमार ने यह निर्माण कार्य कराये थे।

ठेकेदार ने एंटी करप्शन से की थी शिकायत

एंटी करप्शन के ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि ठेकेदार के निर्माण संबंधी बिल पास करने के बदले सरिता वर्मा ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इस बारे में सूचना एंटी करप्शन को दी। इसके बाद सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूरा कर टीम ने प्रधानाध्यापिका को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना पर काम शुरू कर दिया। सरिता वर्मा ने बुधवार को ठेकेदार राजकुमार को 50 हजार रुपये लेकर विद्यालय बुलाया। इस पर ठेकेदार 12 बजे विद्यालय पहुंच गया। दोपहर 12:15 बजे उसने प्रधानाध्यापिका को रिश्वत के 50 हजार रुपये दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने उसको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। आरोपी प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कोतवाली बरेली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000