राहुल गांधी की धक्का मुक्की मामले में बढ़ सकती हैं मु्श्किलें, भाजपा ने कई धाराओं में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान गुरुवार सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा धक्का मुक्की करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हेमांग जोशी ने राहुल गांधी खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी द्वारा धक्का मुक्की करने से भाजपा के दो सांसदों को गंभीर चोट आई है।इसलिए राहुल गांधी व अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास,चोट पहुंचाने,दूसरों के जीवन को खतरे में डालने का कार्य करने,आपराधिक बल का प्रयोग और आपराधिक धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।संसद भवन के बाहर घटना होने के बाद भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज,अनुराग ठाकुर और हेमांग जोशी ने संसद मार्ग थाने पहुंच कर लिखित शिकायत दी।

शिकायत में हेमांग जोशी ने कहा है कि गुरुवार सुबह 10 बजे वे साथी सांसद मुकेश राजपूत व प्रताप राव सारंगी समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथियों के साथ संसद भवन के प्रवेश द्वार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।यह विरोध विपक्षी दलों,विशेष रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के खिलाफ था।शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी सुबह 10.40 वहां पहुंचे। संसद सुरक्षा से निर्धारित प्रवेश मार्ग से जाने के अनुरोध के बावजूद राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन को बाधित करने और एनडीए सांसदों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से निर्देशों की अनदेखी की और प्रदर्शनकारियों की ओर बढ़े।

हेमांग जोशी ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य ने न केवल प्रदर्शनकारी सांसदों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का उल्लंघन किया,बल्कि उन्होंने अन्य आईएनडीआई गठबंधन सदस्यों को एनडीए सांसदों पर बल और आक्रामकता के साथ आगे बढ़ने के लिए उकसाया,जिससे प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद सदस्य मुकेश राजपूत, प्रताप राव सारंगी और अन्य को धक्का देने के लिए जानबूझकर शारीरिक बल का प्रयोग किया। हेमांग जोशी ने कहा कि सीढ़ियों पर खड़े सांसदों को धक्का देने से कई सांसद गिर गए,उन्हें जानलेवा शारीरिक चोटें लग सकती थी। उक्त घटना प्रताप राव सारंगी के माथे पर चोट लगी। सांसद डॉक्टर बायरेड्डी सबरी जो योग्य चिकित्सक भी हैं, उन्होंने घायल सांसदों को तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

हेमांग जोशी ने कहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से इस घटना के गवाह हैं क्योंकि वे अपने घायल सहकर्मियों के बगल में खड़े थे और राहुल गांधी और उनके साथियों से बात करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हरकतें जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई थीं और उन्हें संभावित परिणामों की पूरी जानकारी थी।उन्होंने न केवल आईएनडीआई गठबंधन के अपने साथी सदस्यों को आक्रामक तरीके से काम करने के लिए उकसाया, बल्कि भाजपा सांसदों को शारीरिक नुकसान भी पहुंचाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000