दरोगा के होटल में चल रहा था देह व्यापार: शादीशुदा महिलाएं कर रही थीं गंदा काम, कमरों से बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान

बरेली के भोजीपुरा में बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा नाम से संचालित होटल में देह व्यापार का धंधा सीओ हाईवे ने पकड़ लिया। मौके से मैनेजर समेत चार युवक और तीन महिलाओं को पकड़ा गया। ढाबा संचालक भाग निकला। सीओ हाईवे की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है। ढाबा किसी दरोगा का है, जो गजेंद्र नाम के शख्स ने किराये पर ले रखा है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर अपना ढाबा में कई दिन से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष को मुखबिर ने सूचना दी।

शुक्रवार रात सीओ हाईवे ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह व टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाकर देखा तो तीन महिलाओं व तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। मौके से ढाबा का मैनेजर रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल यादव भी पकड़ा गया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ढाबा एक दरोगा का है, जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह भाग निकला। मौके से एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सात मोबाइल, 2200 रुपये व कॉस्मेटिक समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। आरोपियों के खिलाफ सीओ हाईवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।

ग्राहक देखकर की जाती थी वसूली

तीन महिलाओं में एक बहेड़ी की और दो बरेली शहर की निवासी है। तीनों ही शादीशुदा हैं और काफी समय से यह काम कर रही थी। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि कुंवरपाल व गजेंद्र के बुलाने पर वे आती थीं। प्रति ग्राहक पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलती थीं। जो ग्राहक कुंवरपाल के जरिये आते थे, उनका कमीशन काटकर वह उन लोगों को रकम देता था।

इन्हें किया गिरफ्तार

काउंटर पर बैठे ढाबा मैनेजर कुंवरपाल यादव के अलावा कमरों से इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम राजपूत, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम व परवेज को गिरफ्तार किया गया।

सीओ हाईवे आशुतोष शिवम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। ढाबा किसी दरोगा का बताया जा रहा है, जिसे गजेंद्र को किराये पर दे रखा है। आरोपियों से पूछताछ में जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक नाम बढ़ाए जा सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000