भीषण अग्निकांड, शाहदरा MCD पार्किंग में 20 गाड़ियां जलकर खाक

दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार रात करीब 9 बजे शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे बने एमसीडी (MCD) पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी प्रचंड थी कि वहां खड़ी करीब 20 गाड़ियां पूरी तरह जल गई। वहीं ऊंची-ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस एमसीडी पार्किंग में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली जब्त गाड़ियां रखी जाती है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, और राहत कार्य देर रात तक जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को रात करीब 8.36 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया, आग ने गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नही है।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। संकरी जगह और फ्लाईओवर के ठीक नीचे होने के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों ने घंटों तक पानी की निरंतर बौछारें कीं और अपनी जान जोखिम में डालकर लपटों को रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने से रोका। राहत और बचाव कार्य देर रात तक युद्ध स्तर पर जारी रहा। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

जब्त गाड़ियों का नुकसान

यह पार्किंग विशेष रूप से उन वाहनों के लिए थी जिन्हें पुलिस और एमसीडी ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में जब्त किया था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग 20 गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी हैं, जिनमें दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल थे। लोहे के ढांचे के अलावा वहां अब राख के सिवाय कुछ भी शेष नहीं बचा है। यह सार्वजनिक और व्यक्तिगत संपत्ति का एक बड़ा नुकसान है, जिसे लेकर अब संबंधित विभाग स्थिति का जायजा ले रहे है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000