स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 14 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

अलीगढ़। समद रोड मंगलम कांपलेक्स में पुलिस ने स्पा-मसाज सेंटर पर कार्रवाई करते हुए दो सेंटरों से सात युवतियों सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार स्पा-मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस-प्रशासनिक टीम ने टीम को तलाशी में काफी कुछ ऐसे आपत्तिजनक साक्ष्य मिले, जो इस धंधे की गवाही दे रहे थे।

सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह के अनुसार काफी समय से इस मार्केट के पहले माले पर क्लासिक व दूसरे माले पर क्लाउड-7 नाम से स्पा-मसाज सेंटर चलने की सूचना मिल रही थी। देह व्यापार की भी शिकायत थी।

सूचना को पुख्ता करने के लिए पहले एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा। वहां उसने पूरी जानकारी जुटाई। इस जानकारी पर एसीएम दिग्विजय सिंह, सिविल लाइंस एसएचओ विनोद कुमार को साथ लेकर रविवार देर शाम छापेमारी की। इससे वहां अफरा-तफरी मची।

सीओ के अनुसार दोनों जगहों से सात युवतियों को पकड़ा गया। इसके अलावा क्लाउड-7 के संचालक पार्टनर संजय, उसके रिसेप्शनिस्ट युवक को भी पकड़ लिया। दोनों जगहों पर तलाशी में काफी कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। साथ में स्पा संबंधी उत्पाद भी मिले।

दोनों जगहों पर छोटे छोटे कमरे बने थे। जिनमें मसाज टेबल नहीं थीं, बल्कि दोनों जगहों पर करीब छह-छह बेड पड़े थे। दोनों जगहों से कुल पांच युवा ग्राहक भी पकड़े गए। क्लासिक सेंटर का कर्मचारी भागने में सफल रहा। महिलाओं से महिला थाने में पूछताछ की जा रही है। अन्य को सिविल लाइन थाने ले जाया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000