पीएम मोदी के गढ़ में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध, कांग्रेस समर्थक और राम भक्त हुए आमने-सामने

वाराणसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंची है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आज पीएम मोदी के गढ़ काशी में जमकर विरोध किया गया। राहुल जब अपनी यात्रा गोलगड्डा से शुरू कर हरतीरथ चौराहे पर पहुंचे तो कुछ युवकों ने भगवान श्री राम के बैनर, झंडा और भगवा रंग का गमछा डालकल जय श्री राम के नारे लगाते हुए उनका जमकर विरोध किया। इसी दौरान राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल एक कांग्रेस समर्थक भी प्रदर्शन करने वाले युवकों के सामने पहुंच गया और अपने बैग से काला कपड़ा निकालकर उन्हें दिखाते हुए राहुल गांधी के समर्थन में कहना शुरू किया कि राम सबके है। बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज शुरू हुई तो बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद थे। खुद इसकी अगवानी करने के लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी मौजूद रहे।

10 किलोमीटर है आज की यात्रा…

कांग्रेस पीएम के गढ़ में अपनी हनक साबित कर सके इसके लिए राहुल गांधी की न्याय यात्रा की शुरुआत मुस्लिम बाहुल्य इलाके से की गई जहां बड़ी संख्या में मुसलमान राहुल के समर्थन में मंच बनकर उनका स्वागत करते हुए दिखाई दिए। राहुल की यह न्याय यात्रा वाराणसी में लगभग 10 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी।

राहुल की यात्रा में पल्लवी पटेल शामिल…

राहुल गांधी वाराणसी में हैं और यूपी में समाजवादी पार्टी उनकी अलायंस पार्टी है,लेकिन उसी सपा के नाराज नेता राहुल की यात्रा में शामिल हो रहे हैं। आज अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल शामिल हो रही हैं तो प्रयागराज में स्वामी प्रसाद मौर्य राहुल की यात्रा में शामिल होंगे। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर सपा के नाराज नेता राहुल के सपोर्टर क्यों बन रहे हैं। क्या इसका असर INDI अलायंस पर पड़ सकता है।

यूपी में राहुल 8 दिनों तक डालेंगे डेरा…

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी आठ दिन डेरा डालेंगे। यात्रा का आज दूसरा दिन है। काशी में लगभग 8 घंटे तक राहुल गांधी रहेंगे और फिर यहां से भदोही निकल जाएंगे। 13 जिलों से होते हुए उनकी न्याय यात्रा यूपी में गुजरेगी,लेकिन पश्चिमी यूपी के जाट बाहुल्य इलाकों में राहुल गांधी नहीं जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000