भांजे को मामी से हुआ प्यार, दोस्तों के साथ मामा को उतारा मौत के घाट

इंदौर। ‘मेरा इश्क औरों जैसा नहीं है। अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे।’ यह वह लाइनें है जो मामा की हत्या करने वाले भानजे ने मामी के लिए लिखी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर ढूंढी है। आरोपित रिमांड पर है। पूछताछ जारी है। खून से सने कपड़े, पत्थर और जिससे गला घोंटा वो गमछा जब्त कर लिया गया है। विदुर नगर निवासी रजाई-गद्दा व्यवसायी रुपसिंह राठौर की उसके भानजे शुभम पंवार ने हत्या करवाई है। शुभम को रुपसिंह की पत्नी यानी मामी पूजा से इश्क हो गया था। दोनों एक-दूसरे को बेपनाह चाहने लगे थे। रुपसिंह भी शराब पीकर पूजा के साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने शुभम को शरीर के घाव बताए और तय किया कि रुपसिंह को रास्ते से हटाना है। शुभम मंदसौर में एक शराब की दुकान पर नौकरी करता है। उसने चार नाबालिगों को रुपसिंह को ठिकाने लगाने के लिए तैयार कर लिया। उसने कहा कि काम होने पर दस-दस हजार रुपये दे देगा।

जिस थाली में खाया उसी में छेद कर डाला…

रुपसिंह की हत्या में शुभम और पूजा की गिरफ्तारी के बाद स्वजन बेहद दुखी है। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि रुपसिंह भी शुभम को बहुत चाहता था। उसने शुभम को उसके घर में रखा। एक बार पिटाई कर दी तो वह घर से चला गया और सूर्यदेव नगर में रहने लगा। घर में रहने के दौरान ही पूजा के करीब आया। उसने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया है।

पूजा बोली मारने का नहीं अधमरा करने का बोला…

रुपसिंह मूलत: बैतुल का था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होते ही पूजा भी स्वजन के साथ बैतुल पहुंच गई। इस बात से बेखबर थी कि शुभम पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। देर रात पुलिसकर्मी पहुंचे और बातचीत के बहाने पूजा को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार शाम वह इंदौर पहुंची और पूछताछ की गई। थोड़ी देर में वह टूट गई और कहा कि रुपसिंह परेशान करता था। उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। शुभम से कहा था कि उसको जान से नहीं मारना है। अधमरा करना है ताकि वह बिस्तर पर ही पड़ा रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000