हापुड़ की घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, पुतला दहन कर जताई नाराजगी

हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला भी दहन किया। हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिववक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। यूपी बार काउंसिल ने इसकी घोषणा मंगलवार को ही कर दी थी। वकीलों ने बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसी तरह जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने भी हापुड़ की घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की गई। 

पुलिस प्रशासन के खिलाफ की गई नारेबाजी….

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। मंगलवार देर रात यूपी बार काउंसिल ने इसका निर्णय लिया है। बार कौंसिल ने हापुड़ के डीएम, एसपी और संबंधित सीओ का 48 घंटे के अंदर तबादला करने की मांग की। दोषी पुलिस अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई।बार काउंसिल ने चेतावनी भी दी कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती तो तीन सितंबर को बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बार काउंसिल अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने बताया कि लखनऊ और उसके आसपास के जिलों के अधिवक्ताओं का आह्वान किया गया है कि वे एकजुट होकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपें। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और सचिव नितिन शर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया और यूपी बार काउंसिल को पत्र भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नायक ने भी न्यायिक जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 

हापुड़ में हुआ था लाठीचार्ज….

यूपी के हापुड़ जिले में पुलिस ने मंगलवार को अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। विरोध कर रहे अधिवक्ताओं से कोतवाली पुलिस की जमकर नोकझोंक और खींचातानी हुई। पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज कर जाम खुलवाया। हापुड़ में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महिला अधिवक्ता एवं उसके पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया और तहसील चौपला पर जाम लगा दिया। अधिवक्ता मुकदमा वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000