आधी रात को बेड के अंदर छिपा मिला बहु का प्रेमी: महिला ने थाने में सहमति से की शादी, पति ने विदेश से शादी की दी बधाई

अयोध्या में प्रेमी के साथ बहू मग्न थी। कमरे में हलचल सुनकर घरवाले पहुंच गए। घर में चोर घुसने की आशंका पर आसपास के लोगों को भी बुला लिया। कमरे में घुसने के बाद दृश्य देखकर शर्मसार हो गए। यूपी के अयोध्या से होश उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहित प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसका प्रेमी पहुंचा।

घरवालों को जानकारी हो गई तो युवक बेड के अंदर छिप गया। ग्रामीणों ने चोर समझकर तलाश शुरू की तो मामला कुछ और निकला। बाद में प्रेमी और महिला ने थाने में सहमति से शादी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि महिला के पति ने विदेश से फोन करके इस शादी की बधाई दी।

पूरा मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव का है। गांव निवासी आलीम देर रात अपनी विवाहित प्रेमिका के घर पहुंच गया। महिला का पति पहले से विदेश में रहता है। घरवालों को रात में बहू के कमरे से आवाजें सुनाई दीं। उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस आया है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए।

बेड के अंदर छिपा मिला प्रेमी

ग्रामीणों ने घर की तलाशी शुरू की। जानकारी हो जाने पर महिला ने युवक को बेड के अंदर छिपा दिया। शक गहरा होने पर जब बेड खोलवाया गया तो आलीम बाहर निकला। इससे हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद महिला के ससुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और पूछताछ की।

थाने में हुई बातचीत के दौरान दोनों ने लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। महिला के ससुर और अन्य परिवारीजन भी मौजूद थे। वहीं, फोन पर पति से बात कराई गई। पति ने मामला समझते हुए कहा कि अगर मेरी पत्नी किसी और से खुश है, तो मैं साथ हूं। इसके बाद पति की रजामंदी से थाने में ही आलीम और महिला के विवाह की रस्म पूरी कराई गई। 

थाने में करा दी गई शादी

महिला के ससुर ने भी शादी को मंजूरी दी। लिखित रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने भी सहमति से हुए इस विवाह पर खुशी जताई। पति ने फोन पर ही दोनों को शादी की बधाई दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000