रामनवमी पर 24 घंटे खुला रहेगा राम मंदिर, 50 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बीते माह 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब रामनवमी की तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है। इस बार रामनवमी पर करीब 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जब से राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से लेकर अभी तक हर रोज 2 से 3 लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर रहे हैं। अगर इन दो महीनों की बात की जाए तो इन दो महीनों में करीब 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के होने के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जाएगी। इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

रामनगरी अयोध्या में इस बार रामनवमी में करीब 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है,जिससे 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक राम मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। श्रद्धालु रामलला का दर्शन 24 घंटे कर पाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो 18 अप्रैल को भी राम मंदिर को 24 घंटे खोलने पर विचार किया जाएगा। साथ ही 6 लाइनों में श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। बता दें कि रामनवमी के मौके पर तुलसी उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा भी कई कार्यक्रम रामनवमी में आयोजित किए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000