जिहाद के लिए उकसाता था रजा, बना रहा था मुजाहिदीन आर्मी, यूट्यूब से सीखा सोशल मीडिया का इस्तेमाल

हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रचने वाला मोहम्मद रजा सोशल मीडिया का शातिर अपराधी निकला। वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप पर खुद को मौलाना बताकर भड़काऊ भाषणों के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारों की ओर धकेल रहा था।केरल से पकड़ा गया हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रचने वाला मोहम्मद रजा बेहद शातिर निकला। राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी मोहम्मद रजा, युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करता था। इंस्टाग्राम पर शरीयत के कानून और जिहाद की बात करने वाले उसके वीडियो का गांव के युवा इंतजार करते थे। वह खुद को मौलाना की तरह पेश कर युवाओं को भड़काऊ भाषण देता था, जिसे वह मोटिवेशनल स्पीच (उकसाने वाली जुबान) कहता था।गांव के एक युवक ने बताया कि मोहम्मह रजा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ता और कट्टरपंथी विचार फैलाता था। उसके भाषणों में कौमी एकता की आड़ में कट्टरता भरी होती थी। सोशल मीडिया के जरिये वह अपनी कथित मुजाहिदीन आर्मी तैयार कर रहा था। राधागनगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में मोहम्मद रजा की गिरफ्तारी के बाद माहौल गर्म है। गांव में चर्चा है कि वह लंबे समय से युवाओं को गुमराह कर कट्टरपंथ की ओर धकेल रहा था।

हर साल ईद और जलसे में आता था रजा

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि मोहम्मद रजा चाहे कहीं भी रहे, हर साल ईद और जलसे में शामिल होने आता था। यहां वह खुद को कट्टरपंथी बताता था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद से अंदौली गांव में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। मोहम्मद रजा के घर के गेट पर उसकी मां जमीला बानो, बहन व रिश्ते की चाची बैठीं दिखीं।

भाइयों को केरल तो ले गया, लेकिन खुद से दूर रखा

गांव के कुछ भी लोग दरवाजे पर एकत्र नजर आए। बहन ने बताया कि मार्च के अंतिम रमजान में रजा घर आया था। ईद के बाद केरल काम पर लौट गया। उसने तीन साल पहले दोनों छोटे भाइयों को भी काम पर बुला लिया था, लेकिन उन्हें अपने से अलग ही रखता था। मां और बहन ने रजा पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

मुंबई और केरल के बीच की कड़ी कौन

मोहम्मद रजा के अचानक मुंबई छोड़कर केरल जाने की कड़ी का खुलासा नहीं हो पा रहा है। गांव से करीब सात से आठ साल पहले मोहम्मद रजा मुंबई गया था। मुंबई में रहने के करीब एक साल बाद ही वह केरल पहुंच गया। वह केरल किस माध्यम से पहुंचा, यह बड़ा सवाल है। इस बारे में भी एटीएस जांच कर रही है।

परिवार के आर्थिक हालत बेहद खराब थे

मोहम्मद रजा के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के आर्थिक हालात बेहद खराब हो गए थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि मां जमीला लोगों के घरों में काम कर अपना और बच्चों का पालन पोषण करती थी। मोहम्मद रजा की की कमाई से परिवार की आर्थिक हालत सुधरने लगी थी। पक्का मकान बन चुका था। वह महीने में दो से तीन बार मां को रुपये भी भेजता था।

एटीएस ने भाइयों के मोबाइल फोन लौटाए

एटीएस ने मोहम्मद रजा को पकड़ने के बाद केरल के मल्लपुरम थाने लेकर पहुंची थी। इसका पता लगने पर भाई जीशान और शहजाद भी पहुंचे थे। एटीएस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। घर वालों ने बताया कि जांच के बाद फिलहाल दोनों भाइयों के मोबाइल फोन लौटा दिए गए हैं।

कोरोना काल से दिमाग में आया जिहाद

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2019 में कोरोना के समय मोहम्मद रजा मुंबई से गांव लौटकर आया था। घर पर खाली बैठे-बैठे वह मोबाइल पर कई इस्लामिक संगठनों के वीडियो देखकर जिहाद की तरफ आकर्षित हुआ। वह मोबाइल पर वीडियो देखने के बाद लोगों को भी कट्टरपंथी बनने की नसीहत देता था।

मोबाइल पर 100 से अधिक वीडियो

जिले की पुलिस के सूत्रों की मानें तो एटीएस ने मोहम्मद रजा के मोबाइल फोन की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल में 100 से अधिक वीडियो मिले हैं। अधिकतर वीडियो कट्टर पंथी इस्लामिक संगठनों के हैं। इन संगठनों के सरगना भड़काऊ और नफरती भाषण देते हैं। देश के कई धर्मगुरुओं के वीडियो भी मिले हैं। इन वीडियो को भी व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर मोहम्मद रजा अपनी कौम के लोगों को भड़काने का संदेश देता था।

अंदौली से नदारद युवाओं का पता करेगी खुफिया

अंदौली के मोहम्मद रजा के पकड़े जाने के बाद उसके कई साथी भूमिगत हुए हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही साथियों में एटीएस और लोकल पुलिस की धरपकड़ की दहशत है। खुफिया के सूत्रों का कहना है कि केरल अथवा अन्य राज्यों में अंदौली या जनपद के कई युवा उसकी टीम का हिस्सा हो सकते हैं। जो लोग उसकी गिरफ्तारी के बाद से और जो पहले से गांव छोड़ चुके हैं। उन सबका पता किया जा रहा है। यदि गायब लोग नहीं मिले और उनके परिजन सटीक जवाब न दे सके तो उनकी जानकारी यूपी एटीएस को दी जाएगी। इससे हो सकता है कि गिरोह के कुछ और सदस्य एटीएस की पकड़ में आ जाए।

एसटीएफ के मांगे गए इनपुट जुटाने में लगीं पुलिस की टीमें

एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅड (एटीएस) राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी मोहम्मद रजा के बारे में बारीकी से जानकारियां जुटाने में लगी है। इसके लिए स्थानीय स्तर की कई टीमों को लगाया गया है। ये टीमें लगातार गांव में आवाजाही बनाए हैं। गांव स्तर पर रजा की गतिविधियों की छानबीन की जा रही है। केरल से मोहम्मद रजा के पकड़े जाने की खबर मंगलवार शाम को जिला प्रशासन को हुई। इसके बाद से ही जिले की पुलिस सतर्क हो गई। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) की दो टीमें गांव में देर रात पहुंची। यहां उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत की, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000