यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, महेशगंज पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, 25 हज़ार का इनामी अन्तर्जनपदीय बदमाश उमेश पाल के पैर में लगी गोली

जनपद प्रतापगढ़ के थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत पूरेकिसनी नहर पुलिया के पास थाना महेशगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25000/- ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के पैर में गोली लगी व अन्य 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों पर जनपद प्रयागराज, जनपद भदोही, जनपद प्रतापगढ़ में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अभियोग पंजीकृत है।

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 02.08.2025 को रात्रि को ASP(W) श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के नेतृत्व मे थाना महेशगंज पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत बहोरीपुर नहर पुलिया के पास के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी।

महेशगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित 01 शातिर ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त उमेश पाल पुत्र शिवप्रसाद पाल निवासी घाटमपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज के पैर में लगी गोली व अन्य 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त नीरज कुमार पटेल उर्फ वकील पटेल पुत्र रामकरन पटेल निवासी निवासी घरवन का पुरवा दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमंचा 12 बोर,01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 मोबाइल व 01 मोटरसाइकिल बरामद

घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु सीएचसी महेशगंज ले जाया गया है। अभियुक्तों कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 मोबाइल व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में टीमें गठित की गई थीं।

घायल ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त उमेश पाल को ईलाज हेतु ले जाया गया, सीएचसी महेशगंज

घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य संकलन व निरंतर की जा रही तलाश/घेराबंदी के क्रम में आज दिनांक 02.08.2025 को थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत पुरेकिसनी नहर पुलिया के पास थाना महेशगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में 01 ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस हिरासत में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा मौके से 01 अन्य अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।

घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- उमेश पाल पुत्र शिवप्रसाद पाल निवासी घाटमपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।
2- नीरज कुमार पटेल उर्फ वकील पटेल पुत्र रामकरन पटेल, निवासी निवासी घरवन का पुरवा दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज।

घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-

1- उमेश पाल पुत्र शिवप्रसाद पाल निवासी घाटमपुर गंगानगर कमिश्नरेट, जनपद प्रयागराज
01. मु0अ0सं0 47/2024 धारा 379/411 भा0दं0सं0 थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज।
02. मु0अ0सं0 161/2024 धारा 109(1)/111/310(2)/317(3) व 3/25 आम्र्स एक्ट थाना गोपीगंज, जनपद भदोही।
03. मु0अ0सं0 135/2025, धारा 309(4) बीएनएस थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़।
04. मु0अ0सं0 161/2025, धारा 109(1)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महेशगंज प्रतापगढ़।

2- नीरज कुमार पटेल उर्फ वकील पटेल पुत्र रामकरन पटेल, निवासी निवासी घरवन का पुरवा दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज
01.मु0अ0सं0 181/2022 धारा 379/411 भा0दं0सं0 थाना होलागढ़, जनपद प्रयागराज।
02.मु0अ0सं0 616/2021 धारा 379/411 भा0दं0सं0 थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उ0नि0 नीरज कुशवाहा, उ0नि0 अंशू सिंह, उ0नि0 शिवा प्रजापति हे0का0 शिवेंद्र सिंह, का0 रिंकू सिंह, का0 सुमित सिंह, का0 वीरपाल थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़
02. स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.06.2025 को शाम करीब 5 बजे वादी अपनी दुकान बन्द करके स्कूटी से अपने घर जा रहा था। थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जैतापुर में वादी के बैग को सफेद रंग की मोटर साइकिल पर बैठे 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर बिना मोटर साइकिल को रोके झपट्टा मारकर स्कूटी पर से बैग को लूटकर भाग गये । उक्त के संबंध में थाना महेशगंज में मु0अ0सं0 135/25 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000