गर्लफ्रेंड की लाश के साथ 2 दिन सोया रिटायर्ड रेलकर्मी: कुल्हाड़ी से किए टुकड़े, एक-एक कर जलाया, 3-3 इंच की मिली हड्डियाँ

‘मेरी दो पत्नियां पहले से हैं। गर्लफ्रेंड प्रीति तीसरी बीवी की तरह थी। बहुत प्यार करता था। मगर वो किसी और से बात करती थी। उससे मिलने भी जाती थी। मुझसे पैसे मांगती थी, न देने पर धमकाती थी। तंग आकर मर्डर का प्लान किया।8 जनवरी को प्रीति को घर ले गया। सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

दो दिन तक लाश के साथ सोया और फिर कुल्हाड़ी से शव के टुकड़े किए। एक-एक कर सभी टुकड़ों को जला दिया। 17 जनवरी को राख ठिकाने लगाने निकला तो भेद खुल गया।’ झांसी में ये चौंकाने वाला कबूलनामा रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह परिहार उर्फ बृजभान का है। जिसने 32 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति की 8 जनवरी को हत्या की। लाश के टुकड़े कर जला दिए। अधजले अवशेष और राख नीले रंग के बक्से में भरी और ठिकाने लगाने निकला। 17 जनवरी को देर रात लोडिंग गाड़ी बुक किया।

बक्से से बदबू और पानी गिरने पर ड्राइवर को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। बक्से से राख के अलावा दो से 3 इंच की हड्डियां मिलीं। बाकी का पूरा शरीर जल चुका था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 20 घंटे तक आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। बाद में वह पकड़ा गया। घटना झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बह्म नगर में हुई है। पुलिस ने आरोपी बृजभान, दूसरी पत्नी गीता और बेटे नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।

40 साल पहले गीता परिहार से की थी पहली शादी आरोपी बृजभान परिहार नंदनपुरा का रहने वाला है। वह रेलवे में जॉब करता था। उसने पुलिस को बताया- 40 साल पहले शादी गीता परिहार से हुई थी। एक बेटा शैलेंद्र और दो बेटियां है। तीनों की शादी हो चुकी है। शादी के 15 साल बाद गीता रायकवार से मुलाकात हुई थी। हम दोनों की दोस्ती हो गई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में हम लोगों ने शादी कर ली।गीता की पहली शादी गीता रायकवार निवासी नरछा, उरई से हुई थी। अनबन होने के बाद गीता ने उदल को छोड़ दिया। उसकी पहली शादी से एक बेटा मनीष है। बृजभान ने बताया कि गीता से शादी के बाद पहली पत्नी से अलग हो गया। हम दोनों फूटा चौपड़ा मोहल्ले में रहने लगे। दोनों को 20 साल पहले एक बेटा नितिन हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था।

10 साल पहले प्रीति से अफेयर शुरू हुआ बृजभान ने बताया कि मैं एक रेलवे अधिकारी के बंगले पर काम करता था। वहां खाती बाबा निवासी प्रीति काम करने आती थी। 10 साल पहले प्रीति से दोस्ती हुई और हम दोनों में प्यार हो गया। प्रीति भी शादीशुदा है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। मैं प्रीति को बहुत प्यार करता था, लेकिन वो पैसों की लालची थी। 4 साल पहले मैं नौकरी से रिटायर्ड हो गया। वेतन आधी रह गया।बृजभान ने पुलिस को बताया- कुछ समय से प्रीति के व्यवहार में बदलाव आ गया था। मुझे शक था कि वो किसी दूसरे युवक से बात करती है। पूछने पर ठीक से जबाव नहीं देती थी। हर वक्त पैसे मांगती थी।

पहले ही अपनी पेंशन से मिले 20 लाख रुपए उसे दे चुका था। पैसे न मिलने पर प्रीति धमकाती थी। परेशान होकर मैंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।्रबृजभान ने पुलिस को बताया- मैंने 20 दिन पहले बह्म नगर में पहाड़ी पर एक मकान किराए पर लिया। वहां प्रीति को लेकर जाता था। 8 जनवरी की शाम को प्रीति को ले गया। कुल्हाड़ी से सिर में वार कर प्रीति की हत्या कर दी। उसने बताया कि कमरे के फर्श पर बिखरे खून को साफ किया। दो दिन तक मैं शव के साथ सोता रहा।

जब कमरे से बदबू आने लगी तो शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। कुल्हाड़ी से शव के टुकड़े किए और फिर 7 दिनों तक एक-एक करके जला दिए।बृजभान ने 10 जनवरी को सीपरी बाजार के एक मुक्तिधाम से अपने नाम की रसीद कटाकर डेढ़ क्विंटल लकड़ियां खरीदी थी। मुक्ति धाम से पुलिस को इसकी रसीद भी मिली है। लकड़ियां लेकर वह खुद घर आया। इसके बाद अपने बेटे नितिन से लोहे का बड़ा बक्सा मंगवाया।नितिन ने चित्रा चौराहे के पास से यह बक्सा खरीदा था।

नितिन के बक्सा लेकर पहुंचने पर बृजभान ने उसे बाहर से ही वापस भेज दिया। नितिन मिनर्वा चौराहे पर वाहन स्टैंड में ड्यूटी करता है। बृजभान ने उसे दूसरे दिन भी बुलवाया था, लेकिन ड्यूटी की वजह से वह नहीं आ पाया।बृजभान ने शव के टुकड़े जलाने शुरू कर दिए। पड़ोस के लोगों को शक न हो, इसलिए वो आधी रात के बाद ही टुकड़े जलाता था। उस दौरान तेज ठंड होने से आसपास के लोग अंदर कमरों में सोए रहते थे। शव के टुकड़े जलने के बाद अवशेष और राख को बक्से में रखा और शनिवार रात को बक्सा ठिकाने लगाने निकल पड़ा।लोडर ड्राइवर जय सिंह पाल को बृजभान पर शक हुआ। उन्होंने बताया- मैं लोडिंग गाड़ी चलाता हूं।

मेरे मोहल्ले में बृजभान रहता है। शनिवार को वह मेरे पास आया और बोला कि कुछ सामान लेकर आना है। उसने 400 रुपए में लोडिंग बुक किया और मुझे लेकर बह्म नगर पहुंच गया। बृजभान के साथ नितिन समेत 4 लोग थे। जय सिंह ने बताया- बह्म नगर में पहुंचे तो वह घर से एक बक्सा निकालकर लाया। शक होने पर मैंने पूछा कि इसमें क्या है तो बृजभान बोला कि घर का सामान है। मैंने मना किया कि हम यह नहीं ले जाएंगे, लेकिन उसने कहा कि ले चलो। बृजभान लोडिंग में नहीं बैठा, जबकि उसका बेटा समेत अन्य लोग बैठ गए। उन्होंने बताया, ‘तब बृजभान बोला- आप लोग चलो, मैं पीछे-पीछे आ रहा हूं। जब सैंयर गेट अंदर फूटा चौपड़ा कॉलोनी में पहुंचे तो नितिन बक्सा को अपने घर पर ले गया। उसमें से बदबू आ रही थी और पानी गिर रहा था। शक होने पर हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बक्से में हड्डियों जैसी चीजें निकली।’रात में महिलाओं को कमरे पर लेकर आता था राम सिंह बह्म नगर निवासी पुष्पा देवी ने बताया- मैं बृजभान परिहार को नहीं जानती थी। 20 दिन पहले उसने पड़ोस का एक मकान किराए पर लिया था। मकान मालिक नंदनपुरा में रहता है।

बृजभान उसका जानने वाला था। वो बताता था कि मेरा सीपरी बाजार में नारायण गार्डन है। मगर बृजभान यहां रहता नहीं था। वह अक्सर शाम को ही मकान पर आता था। साथ में लेडीज को भी लाता था। वो मुंह बांधे रहती थी। शनिवार रात लगभग 9 बजे वह बेटे को लेकर आया और सामान ले जाने लगा। तब लोहे का बड़ा बक्सा गिर गया। आवाज सुनकर मैं बाहर आई तो बक्से से राख और पानी गिर रहा था। मैंने पूछा कि क्या कर रहे हो तो बोला कि सामान लेकर जा रहे हैं। मकान खाली कर दिया। तब बेटा बोला कि मेरा बाप ही खराब है, उसे घर ले जाकर देखेंगे। इसके बाद वे चले गए। फिर देर रात 2 बजे जगी तो पुलिस बाहर मौजूद थी। साथ में बृजभान का बेटा भी था। पुलिस ने मेरे से भी बात की तो मैंने सब कुछ बता दिया कि वो नया बक्सा खरीदकर लाया था और अब ले गया।

क्या रखकर ले गया ये पता नहीं।7 दिन से लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था दुकानदार कामनी ने बताया- हमारे पड़ोस में बृजभान 20 दिन पहले ही रहने आया था। 7 दिन से वो लकड़ियां लेकर आ रहा था। हम लोग सोचते थे कि तापने के लिए ला रहा है। पूछने पर कहता था कि चूहा जलाकर खाना बनाते हैं। मगर रात को पुलिस आई तो पता चला कि बृजभान ने किसी महिला का मर्डर किया और लाश को जला दिया।लोगों ने बताया कि मकान में पहले दूसरे किराएदार रहते थे। मगर मकान मालिक ने एक महीने पहले मकान की बाउंड्री ऊंची कराई। इसके बाद किराएदार से मकान खाली करा लिया। उसकी जगह अपने जानकार बृजभान परिहार को मकान किराए पर दे दिया।

अब मकान की बाउंड्री ऊंची कराने में मकान मालिक भी शक के घेरे में आ गया है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है।बहू बोली- ससुर हत्या कर रिश्तेदारी में छुपा, हमने पकड़वाया पहली पत्नी की बहू ने बताया- बृजभान मेरे ससुर है। लेकिन हम लोगों को उनसे कोई लेना देना नहीं है। 30 सालों से उनका हमारे घर पर कम ही आना जाना है। हम लोगों ने भी रिश्ता तोड़ दिया था। ससुर की पहले से दो पत्नियां हैं, दोनों का नाम गीता है। अब उनके प्रीति नाम की महिला से प्रेम संबंध थे। हत्या के बाद ससुर रिश्तेदारी में छुपा था। तब उसको पुलिस से गिरफ्तार करा दिया।दूसरी पत्नी की बहू प्रीति रायकवार ने बताया- ससुर बृजभान शनिवार दोपहर को पार्क में आए थे।

वहां सास गीता रायकवार और बच्चों को बुलाया। फिर शाम को दोबारा आए और बोले कि बह्म नगर वाले घर से सामान उठाकर लाना है। वो देवर नितिन और दोस्तों को लेकर चले गए। रात को लोडिंग से बक्सा लेकर आए। जब बक्सा खोला तो उसमें राख और हड्डियां पड़ी थी।रविवार को पुलिस जले हुए अंग के अवशेष और राख लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। दो डॉक्टरों ने पैनल में पोस्टमॉर्टम किया। वीडियोग्राफी भी की गई। मगर पूरा शव जल चुका था।

राख के अंदर दो से तीन इंच के हड्डियों के टुकड़े मिले हैं। इसे कलेक्ट करके जांच के लिए भेजा गया है।एक कॉल से पुलिस के पकड़ में आया हत्याकांड के बाद एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने निरीक्षक विनोद मिश्रा समेत कई पुलिस टीमें गठित कर दीं। पुलिस टीम आधी रात से ही बृजभान की तलाश में जुट गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के दूसरी पत्नी के घर पहुंचते ही उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस ने उसके बेटे नितिन और दोनों पत्नियों से पूछताछ शुरू की।

बृजभान की तलाश में पुलिस ने उसकी बेटियों के ससुराल में भी दबिश दी। वहां भी बृजभान नहीं मिला। वारदात के कुछ घंटे बाद बृजभान ने पुलिस की लोकेशन पूछने के लिए दूसरी पत्नी के करीबी के पास फोन किया। यह फोन करने के लिए जैसे ही उसने अपने मोबाइल को ऑन किया, वह पुलिस के रडार पर आ गया। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपी बृजभान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ब्रह्मनगर स्थित आवास पर भी ले गई। यहां आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कई वस्तुओं को बरामद किया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि आरोपी बृजभान परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000