रिटायर्ड टीचर ने पत्नी को 12 टुकड़ों में काटा, बहू और पोते ने खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान

बिहार के अरवल जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां मामूली से विवाद में एक रिटायर्ड टीचर ने अपनी ही पत्नी को टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। तेज हथियार से उसने पत्नी के 12 टुकड़े कर डाले। तब भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो मृत बीवी की उंगलियां तक काट डालीं। घटना मेहंदिया थाना अंतर्गत जमुहारी गांव की है। घटना की सूचना पाकर मेहंदिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कातिल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक बीरबल प्रसाद का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बीरबल प्रसाद का गुस्सा सातवें आसमान तक जा पहुंचा। फिर उसने अपनी पत्नी सुमंती सिन्हा को तेज धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े काटकर मौत के घाट उतार दिया। जिस वक्त आरोपी टीचर ने वारदात को अंजाम दिया, तब घर पर कोई भी नहीं था। बेटा किसी काम से बाहर गया था।

बहू अपने बेटे को स्कूल से लाने गई थी। जैसे ही पोता घर लौटा, वह खून-खून चिल्लाते हुए बाहर आय। इस दौरान बीरबल प्रसाद अपने हाथों में तेजधार वाला हथियार लहराते हुए अपने पोते के साथ बहू और गांव वालों को धमकाने लगा। बहू अपने बेटे को लेकर तुरंत दूसरे कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर दिया। इस तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

12 टुकड़ों में मिला महिला  शव

मौके पर पुलिस ने बताया कि लगभग 12 टुकड़ों में शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया है। यहां तक कि स्तन के साथ पैर की उंगलियों को भी कातिल ने सही सलामत नहीं छोड़ा है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही खून से सने हथियार को भी जब्त कर लिया गया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पति से पूछताछ की जा रही है।

पति-पत्नी में होती रहती थी लड़ाई

रिटायर्ड टीचर की बहू संजू देवी और दामाद ने बताया कि इन दोनों के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था। सोमवार के दिन सुबह से किसी तरह का तनाव देखने को नहीं मिल रहा था। लेकिन दिन के करीब चार बजे मेरे लड़के ने बताया कि दादा ने दादी को मार दिया है। हम लोग सन्न रह गए। ससुर तब हथियार लेकर हमें भी डराने लगे। लेकिन हमने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया। नहीं तो वो हमें भी मार डालते।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000