अमरोहा में रालोद मुखिया जयंत चौधरी का चुनावी शंखनाद, कहा-हम आ गए हैं, गन्ना भी 400 पार जाएगा

अमरोहा। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार भी तेज है। इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी गुरुवार को अमरोहा के रजबपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सिंह तंवर के लिए चुनावी सभा में जनता को संबोधित किया। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि देश में एक नारा है। अबकी बार 400 पार, हम आ गए हैं, गन्ना भी 400 पार जाएगा।

जयंत चौधरी ने कहा कि आज देश नए पड़ाव पर है। अप्रत्याशित राजनीतिक माहौल के बीच लगातार दस साल देने के बाद तीसरी बार भाजपा नए नारे के साथ चुनाव में खड़ी है। जयंत ने कहा कि मेरा मानना है कि अगर देश में कोई सबसे ज्यादा परिश्रम करता है तो वो इस देश के किसान हैं। दो टर्म देश को बहुमत की सरकार देने के बाद तीसरी बार NDA की सरकार जनादेश मांग रही है और उनका आत्मविश्वास देखिए कि उन्होंने इस बार लक्ष्य 400 के पार रखा है।

जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में देश के सभी समाज में अपनी पैठ बनाई है और मैंने भी यह महसूस किया है कि देश के हर वर्ग ने उन्हें स्वीकारा है और विश्वास जताया है। इतनी स्वीकारिता और विश्वास देश में बहुत कम लोगों को मिली है। जयंत ने कहा कि मेरा मान सरकार रख रही है, तो मैं क्यों ना उनका सम्मान करूं। दस साल विपक्ष में रहने के बाद आवाज उठाई। अब सत्ता के साथ रहकर किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। किसान मजदूर ने देश को गति देने का काम किया है।

जयंत चौधरी ने कहा कि मेरे दिल और रगों में भी किसान हैं। साल- 2005 के बाद अब फिर हम भाजपा के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो किया। यह जनता भली भांति जान रही है। पीडीए पर जयंत ने कहा कि अपने हित के लिए ही उन्होंने काम किया है। मेरा परिवार किसान और जनता है। आप लोगों का सम्मान ही मेरा सम्मान होगा।

जयंत चौधरी ने कहा कि मैं जानता हूं कि अमरोहा के लोगों को बेहद प्रसन्नता एवं खुशी हुई कि ये वो सरकार है जिसने धरती पुत्र चौधरी चरण सिंह जी को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न देने का काम किया है। एक सवाल उठता है इससे पहले की सरकारों ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने जो नारा दिया था कि देश के खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से जाता है उसकी गूंज का प्रभाव हर राजनीतिक मंच से होता है और गांव-गांव तक जाता है।

जयंत चौधरी ने बिना नाम लिए सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर हो रहे बवाल पर जयंत ने कहा कि पार्टी जब ठीक चलती है जब उनका संचालन कुशल हो, निर्णय के पीछे सोच विचार हो, कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान हो।

जयंत चौधरी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जेल से कैसे चलाएंगे सरकार इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जयंत ने कहा कि पीपल रेजिडेंट एक्ट में जो धाराएं और चुनौतियां होती है। एक जनप्रतिनिधि खासतौर से मुख्यमंत्री के लिए पदभार की जिम्मेदारियां है। उसका निर्वहन वह जेल में कैसे कर पाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000