लुटेरी दुल्हन:2 बहनों ने दो सगे भाइयों से की शादी,रात में परिवार को खिलाई खीर,सुबह उठे तो पैरों तले खिसकी जमीन

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। टड़ियावां क्षेत्र में दो सगी बहनें दो सगे भाइयों से शादी करने के दूसरे दिन ही पतियों को लूट कर फरार हो गईं। दोनों ने अपने-अपने पतियों सहित परिवार के लोगों को खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर, नकदी और मोबाइल आदि लेकर फरार हो ग‌ईं। पीड़ित परिवार ने थाने पर जाकर दोनों लुटेरी दुल्हनों और शादी कराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जानें  क्या है पूरा मामला…

सीतापुर जिले के जालिम नगर थाना लहरपुर तम्बौर के राजकुमार ने वहीं की पूजा और आरती की शादी टड़ियावां थाने के भड़ायल निवासी नरेश पाल के दोनों बेटे प्रदीप और कुलदीप के साथ कराई थी। नरेश पाल का एक बेटा दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है और दूसरा गांव में ही रहता है। शादी की सारी रस्में गांव के काली मंदिर में हुई,लेकिन गांव में तब हड़कंप मच गया जब पता चला कि गांव से नई नवेली दो दुल्हनें शादी के दूसरे दिन ही ससुरालियों को लूट कर फरार हो गईं।

80 हजार में दोनों भाइयों की शादी कराने का हुआ था सौदा…

हरदोई में दो सगे भाइयों की आंख से दिव्यांग मां बहुओं की लालसा में दोनों बेटों की शादी कराना चाह रही थी,जिसके लिए उसने सीतापुर के एक व्यक्ति से दोनों बेटों की शादी कराने के एवज में 80 हजार रुपये का सौदा हुआ था। इसके बाद वह अपने बेटों को लेकर सीतापुर गई जहां उसने उस व्यक्ति को 78 हजार रुपये दिए और दो हजार जो कि वह पहले ही ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुकी थी। उसे व्यक्ति द्वारा दो लड़कियों से मिलाया गया जिनका नाम आरती और पूजा था। फिर वह दोनों बहनों को लेकर अपने गांव चली आई जहां पर उसने दोनों दुल्हनों के लिए लाखों के जेवर और कपड़े खरीदे थे।

मंदिर में दोनों भाइयों से की थी शादी…

बुधवार को गांव के ही एक काली माता मंदिर में अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों बेटों की शादी हो गई। शादी होने के बाद मां अपने बेटों और बहुओं के साथ घर चली आई। इस दौरान घर पर गांव में ही हो रहे भंडारे से खाना आया जिसे दोनों दुल्हनों ने पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब सभी बेहोश हुए तो रात में दोनों दुल्हनें नकदी और जेवर सहित मोबाइल लेकर फरार हो गईं। गुरुवार की सुबह जब लोग होश में आए तो पता चला कि दोनों दुल्हनें घर से जेवर, कपड़े मोबाइल और कैश लेकर चंपत हो चुकीं थीं। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000