वाराणसी : ब्लॉक प्रमुख के भाई से निबटने को छत्तीसगढ़ से लाया बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी-टाकी, पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

वाराणसी। बड़ागांव थाना अंतर्गत ईशीपुर गांव में जान से मारने की नियत से युवक पर फायरिंग करने वाले जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके पास से लाइसेंसी असलहा, पिस्टल, राइफल स्कोप, कारतूस के जखीरे जैसी कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। ब्लाक प्रमुख के भाई से निबटने के लिए आरोपितों ने छत्तीसगढ़ से बुलेटप्रूफ जैकेट, वाकी-टाकी आदि खरीदा था। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

 जानें पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि स्थानीय ब्लाक प्रमुख दीपक सिंह के भाई अरविंद सिंह से उनका जमीनी विवाद एक लंबे अरसे से चल रहा है। बुधवार को फायरिंग में जब अरविंद सिंह बाल बाल बच गया, तो उसे लगा कि बात बढ़ेगी। इसके बाद उन चारों ने लाइसेंसी असलहे लोड कर तैयारी कर ली थी कि आज आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे फेल कर दिए। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीन आरोपियों में राहुल सिंह का कनेक्शन अपराध जगत के कुख्यात रहे मुन्ना बजरंगी और सफेदपोशों से भी निकलकर सामने आया है।

मुन्ना बजरंगी की वर्ष 2018 में आपसी गैंगवार में बागपत जेल में ही हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब राहुल से पूछा कि बुलेट प्रूफ जैकेट, वॉकी टॉकी और राइफल में लगने वाला राइफल स्कोप कहां से मिला। उसने बताया कि सारा सामान छत्तीसगढ़ जाकर खरीदा था। पुलिस ने पूछा कि इन सब सामग्रियों का क्या उपयोग है, तो उसने बताया कि पहले वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने मोबाइल घर पर छोड़कर चला जाता था और अपने साथ वॉकी टॉकी लेकर चलता था।

अपने सभी साथियों से वह इसी के जरिये संपर्क में रहता था। इसी तरह खुद की सुरक्षा के लिए उसने बुलेट प्रूफ जैकेट खरीद लिया था। राइफल स्कोप दूर से किसी पर निशाना साधने के लिए खरीदा था।पुलिस ने हत्या के प्रयास में शामिल राहुल सिंह, कर्ण सिंह, राजू गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस प्रकरण में पुलिस को ईशीपुर गांव निवासी दीनानाथ सरोज की तलाश है। पुलिस चारों आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000