लुटेरी दुल्हन:शादी के 5 दिन बाद दुल्हन हुई फरार,ससुराल वालों को बेहोश कर उड़ा ले गई लाखों का सामान

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जिसने भी सुना दंग रह गया। एक नई नवेली दुल्हन ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर आदि सामान लेकर फरार हो ग‌ई।ससुराल वालों को होश आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

मामला जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुरवा बेदौरा बाजार का है। यहां एक दुल्हन पांच दिन पहले ब्याह कर आई थी। न‌ई नवेली दुल्हन ने अपने ससुराल वालों के खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सारा सामान लेकर फुरार हो गई। दुल्हन का साथ उसके परिजन और एक महिला मित्र ने दिया था। पुलिस ने शिकायत के बाद तलाश शुरू की तो फरार दुल्हन पकड़ी गई। उसके साथ चार लोग और पकड़े गए हैं।चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।पुलिस पूछताछ में दुल्हन की सच्चाई सामने आई है।

बता दें कि बृजभूषण पांडेय की शादी 17 दिसंबर को लखीमपुर की लड़़की से हुई थी। 22 दिसंबर की रात दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर ससुराल वालों को बेहोश कर दिया। फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में रखा सारा सामान लेकर फरार हो गई। घटना से पहले दुल्हन के साथ चार लोग आए थे।बृजभूषण पांडे ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 17 तारीख को जोखू नाम के व्यक्ति ने उसकी शादी कराई थी,जिस महिला से उसकी शादी हुई थी उसके साथ चार लोग और आए थे।

22 तारीख की रात को उन लोगों के द्वारा खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया, जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद वो लोग घर का सारा सामान लेकर भाग गए।इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी।दुल्हन को पकड़ने लिए तीन टीमों का गठन किया गया।बीते दिनों पुलिस को सफलता मिली। लुटेरी दुल्हन समेत उसके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दुल्हन और उसके साथी जहर खुरानी के गिरोह के सदस्य हैं।उनका आपराधिक इतिहास रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000