बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा,सोशल मीडिया पर युवक के पोस्ट से मची खलबली,देवबंद से पकड़ा गया मदरसे का छात्र

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। देवबंद में मदरसे के एक छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाली,जिसमें उसने धमकी देते हुए लिखा कि बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा।धमकी भरी पोस्ट सामने आते ही यूपी एटीएस समेत अन्य सभी एजेंसियों के कान खड़े हो गए और जांच में जुट गईं। जांच में पता चला की छात्र देवबंद के एक मदरसे में पढ़ता है। इसके बाद पुलिस ने छात्र को पकड़ा है।

सोशल मीडिया X पर लिखी थी धमकी भरी पोस्ट…

मदरसे से पकड़ा गया छात्र से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। छात्र से पुलिस पता करने में जुटी हुई है कि उसने एक्स पर धमकी भरी पोस्ट क्यों डाली है या फिर इस अकाउंट से किसने डाली है।दरअसल मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक यूजर अवकुश सिंह ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए आतंकी हमले का अलर्ट लिखा।पोस्ट में छात्र मोहम्मद तल्हा मज़हर ने लिखा था कि इंशाअल्लाह जल्द ही दूसरा पुलवामा भी होगा।इस पोस्ट के बाद सहारनपुर पुलिस हरकत में आई और देवबंद से तल्हा मजहर को गिरफ्तार कर लिया।खानकाह पुलिस चौकी की पुलिस ने मदरसे के छात्र को पकड़ा है। छात्र का नाम मोहम्मद तलहा मजहर झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला का रहने वाला बताया जा रहा है। छात्र यहां मजहबी तालिम हासिल करने के लिए आया है।

जांच में जुटी पुलिस…

मोहम्मद तलहा मजहर के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ये धमकी भरी पोस्ट की गई।ये पोस्ट उसी ने की है या ये किसी और की हरकत है पुलिस, एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां इसका पता लगाने में जुटी हुई हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी और आरोपी के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000