Lok Sabha Chunav: आखिरकार वरुण गांधी ने पीलीभीत का मैदान छोड़ दिया, आगे की रणनीति का भी नहीं किया खुलासा

  • भाजपा से पहली बार सुल्तानपुर संसदीय सीट से साल-2014 में पहली बार वरुण गांधी सांसद निर्वाचित हुए थे। लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद से वरुण अपनी ही सरकार और अपनी ही पार्टी पर हमलावर हो गए। साल-2016 से वरुण गांधी पार्टी और सरकार के लिए गले की हड्डी बन गए, परन्तु भाजपा उन्हें बर्दाश्त करती रही, साल-2019 में उन्हें सुल्तानपुर संसदीय सीट से हटाकर उनकी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया और मेनका गांधी को सुल्तानपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया और मेनका गांधी सुल्तानपुर से सांसद निर्वाचित हुई, परन्तु उन्हें इस बार मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया, इसका भी वरुण गांधी को दर्द था। मेनका गांधी को सुल्तानपुर से इस बार भी टिकट दिया गया, परन्तु पार्टी और सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले वरुण का टिकट पीलीभीत से कट दिया गया।  

पीलीभीत। बीजेपी ने पीलीभीत संसदीय सीट से बागी नेता वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। पीलीभीत से दो बार के सांसद वरुण गांधी और पीलीभीत संसदीय सीट लगातार चर्चा में रही हैं। लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार भाजपा, सपा और बसपा सभी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऐसे में भाजपा नेता और पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का अगला कदम क्या होगा ?

मोदी सरकार पर हमला बोलने वाले भाजपा के पहले सांसद रहे, वरुण गांधी

 

सीटिंग सांसद वरुण गांधी खामोश हैं। उनकी खामोशी के लोग राजनीतिक पंडित भी कयास नहीं लगा पा रहे हैं। पीलीभीत संसदीय सीट पर पहले चरण में ही चुनाव है। नामांकन करने की आखिरी तिथि कल यानी बुधवार है। ऐसे में वरुण गांधी पर सबकी नजरें हैं। वह अभी भी खामोश हैं। क्या करेंगे ? ये किसी को पता नहीं है। ऐसे में तमाम चर्चाएं चल रही है। सभी पार्टियों ने घोषित किए उम्मीदवार पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा समेत सपा-बसपा अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके है।

सपा ने भगवत सरन गंगवार और बसपा ने अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। सूत्रों के मुताबिक वरुण गांधी ने पीलीभीत से चुनाव न लड़ने का फैसला किया है, वो अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। मीडिया सूत्रों की मानें तो अनौपचारिक बातचीत में वरुण ने अपने नज़दीकी और खास लोगों को ये बता दिया है कि उनके साथ छल किया गया है, ऐसे में अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

हालांकि, वरुण गांधी की तरफ से उनके समर्थकों को फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। सवाल उठता है कि भाजपा नेता वरुण गांधी कहीं और से चुनाव लडेंगे ? पीलीभीत संसदीय सीट से टिकट काटने के बाद और वहाँ से मैदान छोड़ने के बाद अब ऐसी तमाम अटकले तेज हो गई हैं। पीलीभीत से भाजपा ने जितिन प्रसाद को चुनाव का टिकट दिया है और 27 मार्च को वो अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 27 मार्च ही नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है, ऐसे में माना जा रहा है कि पीलीभीत से वरुण गांधी अब नामांकन नहीं करेंगे।

वरुण गांधी को लेकर पीलीभीत में यह भी चर्चा है कि वो इस बार यहां से चुनाव नही लड़ेंगे। वरुण गांधी का क्या खत्म होगा तीन दशकों का दबदबा ? वरुण गांधी कहीं और जा सकते है ? करीब तीन दशक से इस सीट पर गांधी परिवार का दबदबा रहा है। वरुण गांधी यहां से दो बार सांसद रहे हैं, जबकि उनकी मां मेनका गांधी पीलीभीत से छह बार सांसद रह चुकी हैं। सांसद वरुण गांधी पिछले कुछ समय से सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। शायद इन्हीं वजहों से पार्टी ने उनका टिकट काटकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ब्राह्मण नेता जितिन प्रसाद पर भरोसा जताया है। जितिन यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000