उत्तरप्रदेशकानपुर नगर युवती से सौतेले नाना ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल By Khulasa India News Desk Last updated May 12, 2025 376 ननिहाल घूमने गई युवती से नानी के सौतेले भाई ने दुष्कर्म किया। ननिहाल से लौटने पर युवती ने मां को आपबीती बताई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ चकेरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सौतेले नाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चकेरी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां के अनुसार सितंबर 2024 को उनकी 33 वर्षीय बेटी कुछ दिन के लिए अहिरवां निवासी अपनी नानी के यहां गई थी। उन्हीं दिनों नानी के सौतेले भाई ने 72 वर्षीय नाना ने बेटी से दुष्कर्म किया। जब बेटी गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। गर्भपात के बाद जब बेटी की हालत बिगड़ी तो जांच रिपोर्ट से मामले की जानकारी हुई। पूछने पर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने अपना विरोध जताने के बाद सौतेले नाना पर बेटी से दुष्कर्म करने की शिकायत चकेरी पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को अहिरवां से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। समाचार 376 Share