अपराधउत्तरप्रदेशउन्नाव युवक ने पत्नी और दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी लगाकर दी जान, चार मौतों से इलाके में फैली सनसनी By Khulasa India News Desk Last updated May 12, 2025 235 उन्नाव। उन्नाव में युवक ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत साहबखेड़ा निवासी अमित यादव ने पत्नी गीता उम्र 30 वर्ष और 10 व 6 वर्षीय दो बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह अमित का भाई अजीत जब घर पर आया तो दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर पता चला कि अमित की लाश फंदे पर लटक रही थी। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पत्नी और बच्चों के शव देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्नी व दोनों की हत्या कर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। समाचार 235 Share