एक ही परिवार के सात सदस्यों ने की आत्महत्या, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

गुजरात के सूरत में एक फर्नीचर व्यापारी समेत परिवार के सात सदस्यों सामूहिक आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों में दो बुजुर्ग, दो युवा और तीन बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि फर्नीचर व्यापारी ने किसी को पैसा दिया था लेकिन पैसा वापस नहीं मिलने की वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया। फर्नीचर व्यापारी मनीष सोलंकी अपने परिवार के साथ सूरत के अडाजण में पालनपुर पाटिया इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में रहते थे। उनके परिवार में सात लोग थे, जिसमें उनके पिता कनुभाई, मां शोभाबेन, पत्नी रीता के अलावा तीन बच्चों में दीक्षा, काव्या और कुशल शामिल थे। फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े मनीष ने किसी को पैसे दिए थे लेकिन पैसे वापस नहीं आने की कोई संभावना के बाद निराश होकर मनीष ने कल रात अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मनीष ने सबसे पहले माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहरीली दवाई पिला दी। इस छह लोगों की मौत के बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनीष ने सुसाइड नोट में इस बात का उल्लेख किया है कि पैसे वापस नहीं मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जांच के लिए पुलिस के द्वारा एफएसएल विभाग से भी मदद ले रही है। इस बारे में सूरत के डीसीपी राकेश बारोट ने बताया कि इस सामूहिक आत्महत्या में सात लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है जबकि शुरुआती जांच के मुताबिक बाकी छह लोगों की मौत किसी जहर के कारण हुई है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। क्या है सुसाइड नोट में:फर्नीचर कारोबारी मनीष ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि कई लोगों ने उन्हें पैसे नहीं दिए हैं और उन पर कई लोगों के पैसे बकाया हैं, हालांकि मनीष ने अपने एक पेज के सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा है। पड़ोसियों को शक हुआ तो पुलिस को दी सूचना: मनीष ने रात के खाने में परिवार के सभी सदस्यों को जहर दे दिया और खुद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहर की गंध पड़ोसियों को हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। बताया जाता है कि पत्नी के कुछ दिन पहले मनीष ने अपनी पत्नी के लिए इलेक्ट्रिक बाइक भी खरीदी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000