भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ब्रेजा कार, 6 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, 2 घायल

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भीषण हादसा हो गया,जहां एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार की बॉडी पूरी तरह से पिचक गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए।कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर आ रहे थे।कार सवार अपने गांव देवगांव पहुंचने ही वाले थे कि कार पेड़ से टकरा गई।

ब्रेजा कार की रफ्तार थी तेज

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी 32 जेसी 6660 नंबर की ब्रेजा कार पडरौना से खड्डा की ओर जा रही थी। कार में 8 लोग सवार थे।रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर चरगहां निवासी गोपाल मद्धेशिया के लड़के विकास मद्धेशिया का विवाह था। बारात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवगांव अमवा टोला निवासी राजेंद्र मद्धेशिया का घर जा रही थी। गोपाल मद्धेशिया की पट्टीदारी में आने वाले ओम प्रकाश मद्धेशिया की ब्रेजा कार से हरेंद्र और योगेश्वर दोनों भाई बारात जाने के लिए तैयार थे।

कार में गांव के रहने वाले मुकेश,रंजीत के साथ ही रिश्तेदारी में आया भीम भी सवार हो गया। ब्रेजा कार में सभी 8 लोग सवार होकर बारात के लिए निकले थे। ओम प्रकाश मद्धेशिया ही कार भी चला रहा था। कार सवार अभी नेबुआ नौरंगिया थाने के भुजौली चौराहे पर पहुंचे थे कि रफ़्तार अधिक होने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लगे पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की पूरी बॉडी पिचक गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए।

गैस कटर से काटनी पड़ी कार की छत और दरवाजे

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।बाद में गैस कटर से काटकर ब्रेजा कार में फंसे लोगों की बाहर निकाला गया।एंबुलेंस से सभी लोगों की जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं इस भीषण सड़क हादसा और छह लोगों की मौत की खबर से बारात में देर रात तक नहीं पहुंची थी,जिसके कारण विवाह तो सम्पन्न हो गया,लेकिन जैसे ही एक साथ 6 लोगों के मौत की खबर बारात में पहुंची तो लोग गमगीन हो गए।विवाह होने के बाद भी लड़की की विदाई नहीं हुई है।फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000