शेख हसीना के बेटे सजीब वाजिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने और भारत में रुके होने के बाद उनके बेटे सजीब वाजिद ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी जल्दी फैसला नहीं लेते तब उनकी मां की जान नहीं बच सकती थी। उन्होंने मां की जान बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक वीडियो इंटरव्यू में सजीब वाजिद ने  ”मैं भारत सरकार की तुरंत कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभारी हूं। इतनी तेजी से फैसला लेने की वजह से ही मेरी मां की जान बच सकी है।” सजीब ने कहा, “भारत को विश्व में अब नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए। वो पड़ोस में किसी विदेशी ताकत को हावी न होने दे। बांग्लादेश भारत का पूर्वी पड़ोसी देश है। इसलिए भारत को सतर्क रहना होगा।”

‘हमने एशिया की पूर्वी सरहदों को रखा था स्थिर…

सजीब वाजिद ने अपनी मां के शासन के दौर की बात करते हुए कहा, “शेख हसीना की सरकार ने देश को आर्थिक बुलंदियों तक पहुंचाया। हमने अतिवादियों पर काबू पाया और हमने ही एशिया की पूर्वी सरहदों को बैलेंस रखा।” इंटरव्यू के दौरान शेख हसीना के बेटे ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि बांग्लादेश की हालिया हालत के लिए जिम्मेदार देश के एक छोटे से समूह और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई है।

आरक्षण पर क्या बोले सजीब वाजिद…

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के सेनानियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान है। इसके लिए लंबे वक्त से आंदोलन चला आ रहा है। इस आरक्षण या फिर कोटा के खिलाफ छात्रों का आंदोलन शुरू हुआ और आगे चलकर उग्र रूप ले लिया। शेख हसीना के बेटे ने कहा कि आरक्षण कोटा बहाल करने का फैसला हसीना सरकार का नहीं बल्कि का कोर्ट का था। उन्होंने कहा, “ये सब विदेशी ताकतों और एलिट समूहों की वजह से हुआ है। हमारी सरकार के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं थी। हमने कोटा सिस्टम को भी काफी कम कर दिया था।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000