राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

ललितपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में तीन राज्यों का नाम जुड़ने से यह सुर्खियों में है।गाजीपुर के एक ढाबे से राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के पकड़े जाने के बाद राजा की हत्या का मामला सामने आया।राजा हत्याकांड में अब ललितपुर के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।इस हत्याकांड में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का कनेक्शन मध्य प्रदेश और मेघालय के बाद अब उत्तर प्रदेश से भी जुड़ गया है।मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा और सोनम का विवाह हुआ,दोनों हनीमून पर मेघालय गए,जहां राजा की हत्या की गई।इसके बाद सोमवार तड़के यूपी के गाजीपुर में मेघालय में राजा के हत्या की साजिश रचने वाली उसकी पत्नी सोनम मिली।राजा हत्याकांड में शामिल चार आरोपितों को दोपहर में ललितपुर से पकड़ा गया।

शिलांग पुलिस ने ललितपुर से एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपितों की मोबाइल लोकेशन पर शिलांग पुलिस चार गाड़ियों से ललितपुर से आई थी।इसके बाद कोतवाली महरौनी अंतर्गत चौकी गांव से आकाश राजपूत और उसके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आकाश राजपूत और परिवार के सदस्य इंदौर में रहते हैं और यह लोग सोनम के प्रेमी के करीबी बताए जा रहे हैं। आकाश राजपूत इंदौर से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। राजा रघुवंशी से शादी से पहले सोनम का पांच वर्ष छोटे कर्मचारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।सोनम के प्रेमी ने ही राजा की मौत की साजिश रची थी,सोनम के परिवार का प्लाईवुड का व्यापार है। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता है, जिसका सोनम से काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था। जब 11 मई को सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हुई तो सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के छह दिन बाद ही पति को मौत के घाट उतारने की योजना बना ली।शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने ही राजा को रास्ते से हटाने के लिए मारने का प्लान बनाया था।

राजा रघुवंशी को मारने की साजिश में सोनम का साथ राज और तीन दोस्तों ने दिया।राज के तीन दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने राजा को मारने की पूरी प्लानिंग बनाई।योजना के अनुसार उन्होंने राजा और सोनम को पहले गुवाहाटी भेजा और फिर वहां से शिलांग जाने को कहा।शिलांग पहुंचते ही राज के तीनों दोस्त भी शिलांग पहुंच गए।सोनम जानबूझकर राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई,जहां राजा की हत्या कर दी गई।राजा का शव मिलना ही जांच का टर्निंग प्वाइंट था,उसी के बाद लापता सोनम शक के दायरे में आ गई थी।

यूपी पुलिस के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने सुबह करीब तीन बजे अपने परिवार के लोगों को फोन कर बताया कि वह वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबे पर मौजूद है। गाजीपुर पुलिस उसे अस्पताल और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर ले गई।इस मामले की जांच के लिए मेघालय पुलिस इंदौर में मौजूद थी। गाजीपुर पहुंचते ही सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस को सौंप दिया जाएगा। यूपी पुलिस ने सोनम रघुवंशी से पूछताछ नहीं की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000