शोले की बसंती हेमा मालिनी ने चुनाव प्रचार के दौरान काटा गेहूं, वीडियो हुआ वायरल

मथुरा। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव के दौरान प्रचार के अजब-गजब और निराले अंदाज देखने को मिल रहे हैं। प्रत्याशी लोगों से वोट मांगने का अनोखा तरीका अपना रहे हैं। चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। मतदाताओं को लुभाने में प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला मथुरा का है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वर्तमान सांसद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी गेहूं काट रही महिलाओं से मिलने पहुंच गई। हेमा मालिनी महिलाओं के साथ गेहूं भी काटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिलाओं के साथ काटा गेहूं…

शोले की बसंती हेमा मालिनी बलदेव विधान सभा क्षेत्र में प्रचार के लिए जा रही थी। इसी दौरान हयातपुर गांव में तेज धूप में कुछ महिलाएं खेतों में गेहूं की कटाई कर रहीं थी। गेहूं काटती महिलाओं को देखकर हेमा मालिनी खेत में पहुंच गईं। महिला से दरांती लेकर हेमा मालिनी गेहूं काटने लगीं।

महिलाओं के साथ खिंचवाई फोटो…

खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ गेहूं काटने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने तक हेमा मालिनी खेत में रहकर बहुत खुश नजर आईं। हेमा ने लिखा कि आज मैं उन किसानों से बातचीत करने के लिए खेतों में गई, जिनसे मैं पिछले 10 वर्षों से नियमित रूप से मिलती रही हूं। उन्हें अपने बीच में पाकर बहुत अच्छा लगा।

मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं हेमा मालिनी…

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा से चुनावी मैदान में हैं। साल-1991 से साल-1999 तक मथुरा से चार बार भाजपा जीती। साल-2004 में मथुरा से कांग्रेस जीती। साल-2009 में आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी चुनाव जीते। साल-2014 में भाजपा ने हेमा मालिनी को चुनावी मैदान में उतारा और जीत हासिल की। साल -2019 के चुनाव में हेमा मालिनी के पति शोले के वीरू धर्मेंद्र ने भी उनके लिए प्रचार किया और उनके पक्ष में भारी भीड़ जुटाई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000