हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा हादसा, 52 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कांगड़ा सुरंग के पास 52 श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। श्रद्धालु मां ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन कर घर वापिस लौट रहे थे। इस हादसे में 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया है। जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा, यूपी के श्रद्धालु मां ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए कांगड़ा पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु शुक्रवार को दोपहर बाद मां ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन करने के उपरांत वापिस यूपी जाने के लिए बस में सवार हुए। उन्होंने कहा कि कुछ दूर जाने पर ही बस का ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई।

राहत की बात यह है कि कोई भी यात्री गंभीर रुप से घायल नहीं है। एसपी ने बताया कि इस हादसे में 21 यात्रियों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए टांडा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है। बस को मैकेनिकल जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा इन दिनों नवरात्रि का पर्व चल रहा है और ऐसे में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है और कुछ श्रद्धालु गाड़ियों में ओवर लोड हो कर भी आ रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति गाड़ियों में ओवरलोडिंग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कड़ी करवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000