स्मैक और एमडी ड्रग्स तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा, एक हुआ फरार, पुलिस ने 33 लाख की स्मैक और एमडी ड्रग्स किया बरामद

पिछले दिनों पट्टी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग की बरामदगी की बाद जिले का बड़ा सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरा फरार। नशे के बड़े तस्कर पुलिस के शिकंजे में 33 लाख की स्मैक और एमडी ड्रग आरोपी के कब्जे से बरामद। लीलापुर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने मय हमराहियों राजेश उर्फ रोहित सिंह निवासी रायबरेली को ड्रग के साथ गिरफ्तार किया। इसका फरार साथी नशे का बड़ा सप्लायर कई मुकदमों का आरोपी बैजलपुर निवासी स्मैक तस्कर अनिल सिंह है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी…

प्रतापगढ़: जनपद के थाना लीलापुर व एसपी की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पतुलकी तिराहा के पास से राजेश उर्फ रोहित सिंह निवासी रायबरेली को किया गिरफ्तार। उनके कब्जे से 116 ग्राम स्मैक व 25 ग्राम एमडी को पुलिस ने बरामद किया। नशे के दोनों पदार्थ की पुलिस द्वारा जो बरामदगी हुई, उसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 33 लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं दूसरे आरोपी अनिल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त राजेश उर्फ रोहित सिंह बैजलपुर निवासी अनिल सिंह की बुआ का बेटा है। दोनों तस्कर लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक बृज नंदन राय, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा के सफल पर्यवेक्षण में लीलापुर पुलिस ने किया ड्रग माफिया को गिरफ्तार…
पुलिस ने नशा के शौदागर से मोटरसाइकिल व चार की-पैड मोबाइल भी बरामद किए, जबकि गिरफ्तार हुए राजेश उर्फ रोहित सिंह के मौसेरे भाई व नशे के कारोबार में तस्करी का मुखिया अनिल सिंह निवासी- बैजलपुर, थाना- अन्तु, जनपद- प्रतापगढ़ जो मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशा के विरुद्ध हुई कार्यवाही से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। ऐसा पुलिस कह रही है। जिले में एसपी की सराहना भी हो रही है।
पुलिस ने राजेश उर्फ रोहित सिंह दूसरे तस्कर अनिल सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश उर्फ रोहित सिंह को भेजा जेल…
परंतु धरातल की हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। स्मैक और एमडी की तस्करी करने वाला अनिल सिंह के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ द्वारा उसे जिला बदर घोषित किया गया है, जबकि वह अपने घर पर ही रहता है और पूरे परिवार के साथ स्मैक और एमडी की तस्करी का कार्य बेखौफ होकर कर रहा है। सूत्रों की बात पर यकीन करें तो अनिल सिंह के भाई, माँ-बाप सहित घर की महिलाएं और बच्चे भी इस धंधे में शामिल हैं। अन्तु पुलिस गाँधी के तीन बंदर वाली भूमिका में है। उसे तो जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के आदेश का अनुपालन भी कराने की फुर्सत नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000