स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल प्रकरण पर कहा-अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे गांधी खानदान के लोग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मंगलवार को 9वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें अमेठी सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 218 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। स्मृति ईरानी ने अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस रद्द होने पर किए जा रहे सत्याग्रह पर बयान दिया है। स्मृति ने कहा कि अस्पताल में लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गई। मैं अचंभित हूं कि गांधी खानदान की ओर से चलाए जा रहे अस्पताल में एक महिला की मौत होती है।

ऐसे में उसके परिजनों को सहारा देने और आरोपी पर कार्यवाही की जगह वो अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे हैं। उनकी नजरों में एक महिला की जान की कोई कीमत ही नहीं है। स्मृति ईरानी ने मंगलवार को लखनऊ में मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह बयान दिया। बता दें कि रोजगार मेले के तहत देश भर से चयनित नव नियुक्त कर्मियों को डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आदि शामिल है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज जिनको नियुक्ति पत्र मिले हैं वो लोग आम लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें। तकनीकी के इस दौर में आम आदमी को इस डेस्क से दूसरी डेस्क भटकना न पड़े। हाल में हुए जी- 20 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कर दिखाया है कि किस तरह हर स्तर के अधिकारी, कर्मचारी को साथ लेकर चला जाए। स्मृति ईरानी ने कहा कि अधिकारी, आम आदमी से सरलता से बर्ताव करें। नागरिक को मालिक और खुद को सेवक समझें। इसमें बहुत सारे ऐसे लोग आए हैं जो प्राइवेट नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए आए हैं। ऐसे में भारत का उज्जवल भविष्य आप पर निर्भर करता है। आज यहां डाक विभाग ने भी कई विभागों के समन्वय से यह कार्यक्रम किया है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि भविष्य के निर्माता अपनी सार्थकता, सहजता और सरलता से आगे बढ़ें।गणेश वंदना के समय, पीएम मोदी ने नए संसद भवन में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल पास कराकर एक नए भारत की शुरुवात की है। आज महिला उत्साह और उमंग से भरी हुई है। विधायक जय देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी काम कर रहे हैं और हर क्षेत्र और वर्ग को आगे बढ़ा रहे हैं।

विधायक नीरज बोरा ने कहा कि पिछले 9 साल में देश ने काफी प्रगति की। भारत विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था के शामिल हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चाहते हैं कि युवा उद्यमी बनें, वह रोजगार देने वाला बनें। नीरज बोरा ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में काफी विकास कार्य किए हैं। वहां की तस्वीर बदली है। सीएम योगी ने प्रदेश के बारे में लोगों की अवधारणा बदली है। जहां पहले यहां निवेशक आने से कतराते थे वहीं यहां निवेशक अब आने के लिए आतुर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000