गर्लफ्रेंड से बात नहीं करने देता था बेटा तो कर दी हत्‍या, पुलिस ने एनकाउंटर कर पैर में मारी गोली

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आठ वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का बच्चे की विधवा मां के साथ अवैध संबंध था और वह उसे अपने रिश्ते में बाधा मानता था, जिसके कारण उसने उसे मार डाला। आरोपी की पहचान महेश गुप्ता के रूप में हुई है, जिसे बुधवार शाम मुठभेड़ के दौरान घुटने के नीचे दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी का कहना है कि वह जब महिला को फोन करता था तो उसका बेटा बात कराने से इन्‍कार कर देता था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सिटी जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया, ‘पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुप्ता को राजनगर एक्सटेंशन इलाके में रोका। हालांकि, उसने पुलिस पर गोली चला दी। टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।’ यह मामला तब प्रकाश में आया जब मंगलवार शाम को लापता हुए आठ वर्षीय आकाश का शव बुधवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन के सिटी फॉरेस्ट इलाके के पास मिला। आकाश की विधवा मां ललिता ने बेटे के घर वापस न आने पर नंदग्राम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बच्‍चे को बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया था

पुलिस के अनुसार, गुप्ता ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने लड़के को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बहलाया-फुसलाया और अपनी साइकिल पर उसे एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक गुप्ता ने स्वीकार किया कि लड़के की मां ललिता के साथ उसके अवैध संबंध थे। वह आकाश को अपने अपने संबंध में बाधा मानता था। पुलिस ने लड़के की साइकिल और गोलीबारी में गुप्ता द्वारा इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल बरामद कर ली है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000