नशे में चूर युवक ने दो वर्षीय बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला, पत्नी को भी लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा

उन्नाव। शराब के नशे में रहा युवक जब घर पहुंचा तो पत्नी ने इसका विरोध किया। इस पर वह पत्नी को लात-घूंसों से पीटने लगा। इस दौरान पत्नी की गोद में बैठे दो वर्षीय मासूम बेटे को उसने उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। पत्नी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ आरोपी की तलाश शुरू की है।कोतवाली बांगरमऊ क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी शारून पुत्र स्व. लियाकत शराब का लती है।

पत्नी नगमा बानों ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पति अक्सर नशे में धुत होकर घर आता है उसे पीटता है। शनिवार शाम भी वह नशे में घर आया तो उसने इसका विरोध किया।  इससे नाराज होकर वह उसकी लात-घूंसों से पिटाई करने लगा। जब उसने पिटाई का विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया और उसकी गोद में रहे दो वर्षीय मासूम बेटे को भी पीटने लगा। इस दौरान अधिक नशे में होने से उसने बेटे को उसकी गोद से छीना और उठाकर जमीन में पटक किया। इसमें मासूम की मौत हो गई। इसके बाद वह किसी तरह से पति से बचकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000