प्रतापगढ़ में मंदिर की दीवार से भिड़ी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत; 5 घायल

प्रतापगढ़। तेज गति से जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर मंदिर से जा भिड़ी। इस दौरान उसने गांव के एक युवक को चपेट में ले लिया। कार पर रहे पांच लोग भी घायल हो गए। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम कोहंड़ौर-पट्टी मार्ग पर अतरसंड गांव में हुआ। घटना से वहां अफरा-तफरी मची रही। सुलतानपुर की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार से कोहंड़ौर की ओर जा रही थी। इसी बीच गौरा अतरसंड गांव के पास अपने घर के सामने खड़े 34 साल के संतोष पाल पुत्र राम सुख को चपेट में लेते हुए हनुमान मंदिर की बाउंड्री तोड़ दी। इससे संतोष काफी हद तक कुचल गया।

हादसे के बाद आसपास के लोग को मदद को दौड़े। पता चला कि कार में मंदाह के लोग सवार थे। उनको भी चोट लगी है। घायलों में एक ही परिवार के अरुण कुमार, कमलेश कुमारी, रूपा देवी, पवन कुमार व खुशी शामिल हैं। मौके पर कार ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे कोहंड़ौर थानाध्यक्ष धंनजय राय चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी नें घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। संतोष पाल की गंभीर दशा देखकर उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया। वहीं पर उसकी मौत हो गई। उसे एसआरएन प्रयागराज ले जाने की तैयारी स्वजन कर रहे थे।

यह भी चर्चा है कि कार सराय रजई सुलतानपुर सीमा पर बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भाग रही थी। कार सीधे मंदाह चिलबिला रोड से न जाकर कोहंड़ौर की तरफ से भाग रही थी। एसओ धनंजय राय ने बताया हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई है। अन्य घायलों को इलाज के लिए भेजकर कार को थाने ले जाया गया है। चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000